WWE सुपरस्टार ऐज (Edge) को WWE फास्टलेन (Fastlane) के बिल्डअप तक यह नहीं पता था कि WWE रेसलमेनिया (WrestleMania) में होने वाला उनका मुकाबला ट्रिपल थ्रेट होने जा रहा है। Inside The Ropes के साथ बातचीत करते हुए ऐज ने खुलासा किया है कि WrestleMania की तैयारियों में उन्हें काफी देर में पता चला कि उनके मैच में बदलाव कर दिया गया है।यह भी पढ़ें: द ग्रेट खली ने WWE WrestleMania 37 में रोमन रेंस की जबरदस्त जीत के बाद उन्हें खास अंदाज में दी बधाई10 years ago today I was forced to retire. Forfeit the World Heavyweight Championship. Tonight, I main event #WrestleMania against two of the very best to ever do this for the Universal Championship. We all have the power to write our own stories. pic.twitter.com/PHY1N4K41s— Adam (Edge) Copeland (@EdgeRatedR) April 11, 2021"मेरे ख्याल से फास्टलेन के बिल्डअप के समय हमें बताया गया था कि मुकाबला ट्रिपल थ्रेट में तब्दील होने वाला है। हम तीनों ने इस बारे में बात नहीं की थी। मेरे हिसाब से यह ऐसी चीज है जिसे बिना बात किए हम समझते हैं और इसमें सबसे चौंकाने वाली चीज है हमारी स्टोरी। एडम, ब्रायन और जो का सफर कहानी को मदद नहीं दे रहा। इससे एक व्यक्ति को हीरो और एक को विलेन भी नहीं बनाया जा सकता।""यह उस पानी को कीचड़ में बदल सकता है। यदि कैरेक्टर के बाहर आप हम तीनों की स्टोरी को देखेंगे तो इन स्टोरियों ने कैरेक्टर्स को काफी मदद दिया है क्योंकि आपको पता है कि इन व्यक्तियों ने चीजों को वापस हासिल करने के लिए कितना बड़ा संघर्ष किया है। मुझे पता था कि मेरे लिए यह सही है तो मैं उनकी राय नहीं दे सकता। मुझे बताया गया था कि मेरे पास कोई चॉइस नहीं है।"अपने WWE WrestleMania मैच पर ऐज ने दी प्रतिक्रियाI am not normal Paul. #TalkingSmack pic.twitter.com/gHuAfRcjPG— Adam (Edge) Copeland (@EdgeRatedR) April 10, 2021ऐज को भरोसा है कि WWE WrestleMania में जाते समय रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन के साथ बनाई गई स्टोरी ने WWE यूनिवर्स को मैच में अधिक इंट्रेस्ट दिखाने का काम किया। स्टोरी में जो सच्चाई शामिल थी उसने आडियंस के लिए इसे और भी अच्छा बनाने का काम किया।"इन स्टोरियों के बाद मेन इवेंट करने के लिए तीन लोगों को रखना मेरे हिसाब से आपको कैरेक्टर्स को अधिक प्रभावशाली बनाने का मौका देता है। बिल्ड करने में इसलिए अधिक मदद मिली क्योंकि इसमें काफी सारी सच्चाई मिली थी। किसी स्टोरीलाइन को काफी अधिक सफल बनाने के लिए आपको इसमें कुछ ऐसी चीजें डालनी होती हैं जो एकदम सच हों।"WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।