WWE रेसलमेनिया (Wrestlemania) 37 के दूसरी रात के मेन इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने ऐज (Edge) और डेनियन ब्रायन (Daniel Bryan) के खिलाफ ट्रिपल थ्रेट मुकाबले में जीत हासिल की और अपना WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप रिटेन किया। जीत के बाद रेंस को द ग्रेट खली (The Great Khali) ने बधाई दी। यह भी पढ़े: WWE WrestleMania 37 में मैच जीतने वाले सभी रेसलर्स की पूरी लिस्ट: रोमन रेंस ने रचा इतिहास, फैंस को मिले कई नए चैंपियंसWWE हॉल ऑफ फेमर खली ने सोशल मीडिया पर रोमन के साथ एक बैकस्टेज फोटो शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी। खली ने रोमन को दमदार जीत के लिए बधाई दी है। नीचे इंस्टाग्राम पोस्ट में आप खली के मैसेज को देख सकते हैं। View this post on Instagram A post shared by The Great Khali (@thegreatkhali)यह भी पढ़े: फेमस WWE सुपरस्टार ने किया बड़ा खुलासा, कहा- कंपनी से एक बार लगभग उनकी छुट्टी होने वाली थीWrestleMania 37 में खली भी रिडल और रॉब वैन डैम के साथ एक फनी सैगमेंट का हिस्सा थे। शेमस के खिलाफ अपने यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मुकाबले से पहले रिडल दौड़ते हुए खली और वैन डैम के पास आए थे। खली ने उन्हें केल्टिक वारियर के खिलाफ होने वाले मैच पर फोकस करने की सलाह दी थी।WWE WrestleMania 37 के मेन इवेंट में विजेता रहे थे रोमन रेंसDo you hate or love to see it? #WrestleMania #AndStill @WWERomanReigns @WWEUsos @HeymanHustle pic.twitter.com/pumsxvmHNl— WWE (@WWE) April 12, 2021WrestleMania 37 में जाने से पहले इस बात पर बहस हो रही थी कि ट्रिपल थ्रेट मुकाबले में यूनिवर्सल चैंपियनशिप रिटेन करने के लिए रोमन रेंस फेवरिट नहीं हैं। हालांकि, रोमन ने एक बार फिर साबित किया कि आखिर क्यों उन्हें कंपनी का सबसे दिग्गज चैंपियन माना जाता है। कई बाधाओं के बावजूद रोमन ने ऐज और ब्रायन को एकसाथ पिन करके अपनी चैंपियनशिप रिटेन की है।यह भी पढ़े: 36 साल के फेमस सुपरस्टार ने WWE पर लगाया गंभीर आरोप, बताया उनके खिलाफ रची जा रही है साजिशअपने भाई जे उसो द्वारा कई बार दखल देने के बाद रोमन ने ऐज को स्पियर मारकर चित किया और जीत हासिल की। इसी के साथ एक और ऐतिहासिक WrestleMania की समाप्ति पर रेंस ने खुद को दमदार साबित किया और शानदार तरीके से साल के सबसे बड़े शो को समाप्त किया।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।