WWE में भारतीय दिग्गज The Great Khali ने आखिरी सिंगल्स मैच कब और किसके खिलाफ लड़ा था?

Ujjaval
WWE दिग्गज द ग्रेट खली को आखिरी मैच में हार मिली थी
WWE दिग्गज द ग्रेट खली को आखिरी मैच में हार मिली थी

The Great Khali: WWE दिग्गज द ग्रेट खली (The Great Khali) के नाम से हर कोई परिचित होगा। उन्होंने WWE में रहते हुए काफी नाम कमाया है और उनकी वजह से भारत में प्रोफेशनल रेसलिंग का चलन बढ़ा है। खली अब इन-रिंग एक्शन से पूरी तरह दूर हो गए हैं। उन्होंने WWE में अपना आखिरी मैच ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल (Greatest Royal Rumble 2018) में लड़ा था।

Ad

कई फैंस को इस बारे में पता होगा। हालांकि, दिग्गज का WWE में आखिरी सिंगल्स मैच किसके खिलाफ हुआ है, यह शायद ही प्रशंसक जानते होंगे। आपको बता दें कि WWE रिंग में द ग्रेट खली का आखिरी मैच 31 अक्टूबर 2014 को SmackDown के एपिसोड में आया था। उन्होंने यहां रुसेव के खिलाफ मैच लड़ा था।

youtube-cover
Ad

मैच में हमेशा की तरह खली ने डॉमिनेशन दिखाया लेकिन बाद में रुसेव ने टॉप हील की तरह काम किया। उन्होंने भारतीय दिग्गज को अपने सबमिशन मूव में फंसाया और इसपर उन्होंने हार मान ली। खली की इस हार से फैंस चौंक गए थे और इसके बाद रुसेव ने शेमस के साथ अपनी दुश्मनी को आगे बढ़ाया था।

WWE में The Great Khali को जॉबर की तरह बुक किया जाने लगा था

द ग्रेट खली को अपने करियर के आखिरी समय में खराब तरीके से बुक किया जाता था। WWE करियर की शुरुआत में उनका कैरेक्टर बहुत खतरनाक था और बाद में WWE ने उन्हें कॉमेडी गिमिक में बुक करना शुरू किया। इससे भारतीय रेसलर का कद गिरते गया। खली ने एक समय द अंडरटेकर को पिनफॉल द्वारा हराया था।

youtube-cover
Ad

उस समय उनका डॉमिनेशन अलग लेवल पर था। हालांकि, WWE करियर के अंतिम चरण में दिग्गज की टीवी पर आसानी से हार होते देखकर फैंस को भरोसा नहीं हो रहा था। द ग्रेट खली ने इसके बाद कभी भी WWE रिंग में कोई सिंगल्स मैच नहीं लड़ा। वो कंपनी छोड़कर चले गए और फिर भारत में अपनी रेसलिंग स्कूल पर ध्यान दिया।

खली ने भारत में वापसी करने के बाद खुद के कुछ शोज़ को आयोजन किया था और इसमें उन्होंने मैच लड़ते हुए जीत दर्ज की थी। खली ने WWE के Greatest Royal Rumble 2018 मैच में हिस्सा लिया था लेकिन वो बहुत जल्दी एलिमिनेट हो गए थे। खली को बाद में WWE ने Hall of Fame 2021 क्लास में शामिल किया। द ग्रेट खली को भारत में WWE की सफलता का बड़ा कारण माना जा सकता है। उनके डेब्यू को लेकर काफी हाइप बन गई थी क्योंकि पहली बार कोई भारतीय सुपरस्टार ने WWE में जाकर डॉमिनेशन दिखाया था। इसी वजह से खली का काफी सम्मान किया जाता है।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications