WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर का थीम सॉन्ग किसने बनाया?

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर के एंट्रेंस म्यूजिक ने हमेशा धमाल मचाया
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर के एंट्रेंस म्यूजिक ने हमेशा धमाल मचाया

ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) का WWE कॉन्ट्रैक्ट पिछले साल खत्म हो गया था लेकिन फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। लैसनर का हमेशा से WWE में सॉलिड प्रभाव रहा है। शुरूआती WWE करियर में लैसनर Next Big Thing थीम सॉन्ग का प्रयोग करते थे और आज भी इसके रीमिक्स वर्जन पर एंट्री करते हैं। उस समय ब्रॉक लैसनर के गिमिक के हिसाब से इस सॉन्ग का प्रयोग किया जाता था।

Ad

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर का एंट्रेंस म्यूजिक किसने बनाया?

दरअसल जिम जॉन्सटन ने ब्रॉक लैसनर की Next Big Thing थीम सॉन्ग को कंपोज किया था। जब साल 2012 में लैसनर ने दोबारा वापसी की तब से फिर इसी सॉन्ग का रीमिक्स वर्जन लाया गया और इसका इस्तेमाल वो अभी तक करते हैं। जिम ने ही रीमिक्स वर्जन को कंपोज किया था। इस सॉन्ग में कोई लिरिक्स नहीं है लेकिन इसका इस्तेमाल किसी को डराने के लिए किया जाता है। लैसनर WWE में अन्य सुपरस्टार्स को धमकी देने के लिए इसका प्रयोग करते हैं।

वैसे देखा जाए तो लैसनर के ऊपर ये थीम सॉन्ग उचित नहीं लगती है। जिम ने इस सॉन्ग का उपयोग कहीं और किया था लेकिन अंत में इसे लैसनर की एंट्रेंस में डाला गया। मूल रूप से देखा जाए तो शिकागो की XFL टीम का एंट्रेंस म्यूजिक ये हैं और जिम ने यहीं से इस चीज को कंपोज किया।

youtube-cover
Ad

लैसनर जब WWE से UFC में गए तब उन्होंने Next Big Thing का प्रयोग नहीं किया था। UFC में उन्होंने कई अलग गानों के मिक्स्ड वर्जन में एंट्री की।

youtube-cover

देखा जाए तो लैसनर को इस एंट्रेंस म्यूजिक से WWE में बहुत फायदा हुआ। आज भी जब लैसनर एंट्री करते हैं तो फैंस में अलग प्रकार की ऊर्जा पैदा हो जाती है। यहीं नहीं कई WWE सुपरस्टार्स की हालत भी खराब हो जाती है। पिछले साल लैसनर को ड्रू मैकइंटायर ने मेगा इवेंट में हराया था। ड्रू मैकइंटायर ने अपने करियर में पहली बार WWE चैंपियनशिप जीती थी। तब से लेकर अभी तक लैसनर WWE टीवी में नजर नहीं आए। पॉल हेमन ने भी फिलहाल उनका साथ छोड़ दिया और वो रोमन रेंस के साथ अब नजर आते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications