WWE WrestleMania में The Undertaker का आखिरी मैच किस Superstar से और कब हुआ था?

Ujjaval
WWE दिग्गज द अंडरटेकर का आखिरी मैच WrestleMania 36 में आया था
WWE दिग्गज द अंडरटेकर का आखिरी मैच WrestleMania 36 में आया था

The Undertaker: WWE दिग्गज द अंडरटेकर (The Undertaker) के नाम से हर कोई परिचित होगा। उन्होंने WWE में रहते हुए अपना बड़ा नाम बनाया है। टेकर अपने शानदार कैरेक्टर के लिए जाने जाते थे और वो WWE में 30 साल तक काम करते हुए नज़र आए। रेसलमेनिया (WrestleMania) से अंडरटेकर का अलग ही रिश्ता था। उन्होंने WrestleMania में कई सारे सुपरस्टार्स को हराया है। द अंडरटेकर अब रिटायर हो गए हैं और उनका आखिरी WrestleMania मैच बहुत ही जबरदस्त था।

Ad
Ad

द फिनॉम ने अपना आखिरी WrestleMania मैच एजे स्टाइल्स के खिलाफ लड़ा था। यह उनका सिर्फ ग्रेंडेस्ट स्टेज ऑफ देम ऑल ही नहीं बल्कि करियर का आखिरी मुकाबला रहा था। इसके बाद वो रिटायर हो गए थे। WrestleMania 36 के पहले स्टाइल्स और टेकर के बीच शानदार दुश्मनी देखने को मिली।

वो एक सिंगल्स मैच लड़ने वाले थे लेकिन लॉकडाउन लगने के कारण खाली एरीना में इस इवेंट का आयोजन किया गया था। ऐसे में द डेडमैन और फिनॉमिनल वन के बीच सिनेमेटिक मैच प्लान किया गया। दोनों ही बोनयार्ड मैच में आमने-सामने आए। इसे WrestleMania 36 की नाईट 1 के मेन इवेंट में बुक किया गया था।

youtube-cover
Ad

अंडरटेकर यहां पर अमेरिकन बैडएस गिमिक में नज़र आए थे। मैच काफी शानदार रहा और दोनों ने मिलकर इसे फिल्म की तरह रोचक बनाया। स्टाइल्स के साथियों ल्यूक गैलोज़ और कार्ल एंडरसन ने इंटरफेयर करने की कोशिश भी की। हालांकि, इससे नतीजे पर फर्क नहीं पड़ा। मुकाबले का अंत धमाकेदार रहा।

अंडरटेकर, स्टाइल्स को ग्रेव के रूप लेकर आए। स्टाइल्स ने टेकर से माफी मांगी और उन्हें बरी नहीं करने के लिए कहा। अंडरटेकर ने स्टाइल्स की तारीफ की और जाने लगे। दिग्गज अचानक मुड़े और स्टाइल्स पर किक लगाकर उन्हें ग्रेव के अंदर फेंक दिया। दिग्गज ने ट्रेक्टर शुरू किया और मिट्टी डालकर एजे को दफना दिया। इसी के साथ अंडरटेकर की जीत हुई। स्टाइल्स का हाथ बाहर रह गए और अंडरटेकर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठकर चले गए।

youtube-cover
Ad

WWE WrestleMania में जीत के बाद The Undertaker ने Survivor Series 2020 में रिटायरमेंट का ऐलान किया था

द अंडरटेकर ने Survivor Series 1990 में अपना डेब्यू किया था और इसी कारण उन्होंने WWE में अपनी 30वीं सालगिरह पर संन्यास लेने का निर्णय लिया। उन्होंने रिंग में आकर एक इमोशनल प्रोमो कट किया और फैंस को धन्यवाद कहा। इसी बीच उन्हें भी सभी की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिली।

अंत में अंडरटेकर ने घुटने पर बैठकर अपना पोज़ दिया और होलोग्राम द्वारा पॉल बेयरर का फोटो लगाया गया। साथ ही बेल 10 बार बजी और इसी के साथ अंडरटेकर के कैरेक्टर का आधिकारिक तौर पर अंत हुआ। टेकर अपना आइकॉनिक जेस्चर करके चले गए और स्टेज एरिया पर जाकर अपना हाथ ऊपर किया। उनका यह सैगमेंट बहुत ही इमोशनल रहा था।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications