2018 में SmackDown का अंत बहुत ही दिलचस्प तरीके से हुआ। जहाँ एक ओर स्मैकडाउन का अंत रुसेव के यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप जीतने के साथ हो सकता था लेकिन WWE ने स्मैकडाउन को एक रोचक तरीके से समाप्त करने के बारे में सोचा।
शो के अंत में जो भी हुआ वो इतना रोचक था कि वो 2019 में एजे स्टाइल्स का करियर बदलने की ताक़त रखता है। एजे स्टाइल्स, विंस मैकमैहन के ऑफिस में कुछ बात करने के लिए घुसे और इसके बाद एजे स्टाइल्स ने विंस मैकमैहन पर हमला कर दिया।
विंस मैकमैहन ने एजे स्टाइल्स को खुद से संतुष्ट होने के लिए मना किया और उन्हें ये बताया कि इतिहास में बहुत से ऐसे सुपरस्टार्स आये जिन्होंने अलग अलग चैंपियनशिप जीती, पैसा कमाया, आत्मसंतुष्ट हुए और चले गए। मैकमैहन जानते थे कि स्टाइल्स उस श्रेणी के रैसलर नहीं हैं जोकि संतुष्ट होकर चले जाएंगे और मैकमैहन ने स्टाइल्स को अपनी भूख जगाये रखने के लिए कहा।
ये बातचीत उस स्तर तक पहुंच गयी जहाँ विंस मैकमैहन ने एजे स्टाइल्स को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद एजे स्टाइल्स ने भी मैकमैहन पर हमला कर दिया। चलिए आपको बताते हैं कि ऐसा क्यों हुआ।
#4 विलेन बनेंगे एजे स्टाइल्स

एजे स्टाइल्स की फिर से विलेन के रूप में कल्पना करना बहुत ही मुश्किल काम होगा। वो भी तब जब लगभग पिछले 20 महीने से एजे स्टाइल्स बेबीफेस बने हुए हैं। उन्होंने ब्लू ब्रैंड में बतौर बेबीफेस अपनी जगह पक्की कर ली और साल भर के लिए WWE चैंपियन रहे।
लेकिन डेनियल ब्रायन के विलेन बनने के बाद सब लोग एक बात समझ चुके हैं कि सबसे चहेता बेबीफेस जब विलेन बनता है तो वो दर्शकों और रेटिंग के लिहाज़ से बेहतर होता है। इसीलिए ऐसा हो सकता है कि WWE स्टाइल्स को एक बार फिर से हील बनने की ज़िम्मेदारी देने के बारे में सोचे।
एक नज़रिया ये भी है कि विलेन बनने के बाद एजे स्टाइल्स रॉ में जा सकते हैं और हील बनकर रेड ब्रैंड में तबाही मचा सकते हैं।
WWE की ब्रेकिंग न्यूज़ और ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें
#3 पुरानी बातचीत पर आधारित था हादसा

जब विंस मैकमैहन ने एजे स्टाइल को अपने अंदर का जानवर बाहर लाने के लिए कहा था तो उसके बाद एजे स्टाइल्स ने मैकमैहन पर हमला कर दिया। ये हादसा उनकी असल ज़िन्दगी में हुई एक बातचीत पर आधारित था। 365 स्पेशल एपिसोड से पहले भी एक इंटरव्यू के दौरान स्टाइल्स ने बताया था कि उन्हें 2016 में रॉयल रंबल में डेब्यू करने के बाद मिले ज़बरदस्त रिएक्शन पर मैकमैहन का मानना था कि ये बस एक तुक्का है। स्टाइल्स ने कहा:
मुझे नहीं लगा था कि मैं अगले सोमवार रॉ में होना चाहिए था। लेकिन चीज़ें तब बदली जब विंस मैकमैहन ने एक रेगुलर बेबीफेस मैच के दौरान मुझमे कुछ देखा। मैं गोरिला में वापस आया और विंस ने मुझसे कहा, 'एक सेकंड के लिए इधर आओ। मेरे पास वो लोग हैं जो वैसा कर सकते हैं जैसा तुमने अभी किया। तुमने कुछ ख़ास नहीं किया है। मुझे एक पिटबुल चाहिए। एक ऐसा बंदा जो बस हमला करना जानता हो।'
#2 विंस मैकमैहन और एजे स्टाइल्स के बीच एक नई स्टोरीलाइन बनेगी

ऐसा माना जाता है कि विंस मैकमैहन अक्सर उन सुपरस्टार्स के साथ ही स्टोरीलाइन बनाते हैं जिनमें उन्हें कुछ दम दिखाई देता है। पिछले कुछ सालों से विंस मैकमैहन ने केवल बड़े सुपरस्टार्स के साथ ही दुश्मनी ली है जैसे कि स्टोन कोल्ड ऑस्टिन, द रॉक, जॉन सीना, शॉन माइकल्स, ट्रिपल एच और यहां तक कि बॉबी लैश्ले भी।
जो कुछ भी हुआ उसमें एक चीज़ साफ़ दिखाई दे रही थी कि मैकमैहन ने एजे स्टाइल्स को उकसाने का काम किया। और चूँकि अब ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि विंस मैकमैहन कुछ समय के लिए ऑन-स्क्रीन मैनेजमेंट करते नज़र आ सकते हैं, काफी हद तक ऐसा संभव है कि उनके और एजे स्टाइल्स के बीच में कई स्टोरीलाइन देखने को मिलेंगी।
एक बात साफ़ है कि विंस मैकमैहन, एजे स्टाइल्स के बड़े फैन हैं और स्टाइल्स पर काफी निवेश कर चुके हैं।
#1 एजे स्टाइल्स अपने किरदार में नया दम डाल रहे हैं

एजे स्टाइल्स को अपने करैक्टर को और दमदार बनाने के लिए हील बनने की ज़रुरत नहीं है। मिसाल के तौर पर बैकी लिंच को देखिये। वो कुछ हद तक विलेन बनी और वहीं से उनके करियर को नई ऊंचाई मिल गईं। लेकिन अगर आप गौर करेंगे तो लिंच पूरी तरह से विलेन नहीं बनी क्योंकि फैंस उनके प्रति एक भावनात्मक नज़रिया रखते हैं।
इतना ही नहीं, बैकी लिंच दिन प्रतिदिन और मज़बूत होती गयी। WWE ने इस चीज़ को समझा और उनको दोबारा बेबीफेस में तब्दील कर दिया।
एजे स्टाइल्स भी अपने करैक्टर को पहले से ज़्यादा दमदार बना सकते हैं और उसके लिए उन्हें हील बनने की ज़रुरत भी नहीं पड़ेगी। विंस मैकमैहन के साथ जो भी हुआ वो एजे स्टाइल्स के करैक्टर को नई ऊंचाइयां देने के लिए काफी होगा। रैसलमेनिया पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है जिसके लिए ऐसी खबरें आ रही हैं कि एजे स्टाइल्स के प्रतिद्वंदी रैंडी ऑर्टन हो सकते हैं।
लेखक: रोहित नाथ, अनुवादक: उदित अरोड़ा