WWE Raw में खतरनाक अंदाज में डेब्यू करने वाले Wyatt Sick6 फैक्शन में केवल 5 सदस्य ही क्यों हैं? जानिए पूरा मामला

WWE Raw में Wyatt Sick6 ने मचाया था बवाल
WWE Raw में Wyatt Sick6 ने मचाया था बवाल

Why Five members Uncle Howdy Wyatt Sick6 Faction: WWE Raw के लेटेस्ट एपिसोड में Wyatt Sick6 ग्रुप ने डेब्यू कर बवाल मचा दिया। शो के अंतिम पलों में फैंस ने जो देखा वो बहुत ही जबरदस्त था। अंकल हाउडी को मिलाकर इस फैक्शन में पांच सदस्य हैं। खैर अब सवाल उठ रहा है कि Wyatt Sick6 कहे जाने के बावजूद गुट में केवल पांच सदस्य ही क्यों हैं।

Ad

इसका संभावित कारण एक ये है कि ब्रे वायट को अंतिम सदस्य मानते हुए अंतिम स्थान उनके लिए छोड़ा गया है। ब्रे का स्थान इस ग्रुप में हमेशा के लिए रिजर्व है। एक तरह से इस अंदाज में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई है।

Ad

मौजूदा समय में ये उम्मीद की जा रही है कि जो अंकल हाउडी का किरदार निभा रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि ब्रे वायट के भाई बो डैलस हैं। इसके अलावा स्टेज पर जिनका खतरनाक रूप देखने को मिला वो निकी क्रॉस हैं। ग्रुप में जो गेसी और एरिक रोवन का नाम भी शामिल है। 5वें सदस्य के रूप में अभी तक डेक्स्टर लूमिस का नाम सामने आ रहा है लेकिन पूरी तरह कंफर्म नहीं है।

दिवंगत WWE दिग्गज ब्रे वायट को दिया गया ट्रिब्यूट

Extreme Rules 2022 में ब्रे वायट ने जिस अंदाज में वापसी की थी वैसा ही कुछ इस बार दिखाया गया था। ग्रुप के सभी मेंबर्स ने मास्क पहना हुआ था। हाउडी और Wyatt Sick6 के जरिए WWE ने ये शानदार ट्रिब्यूट ब्रे को दिया है। इस काम के लिए जरूर कंपनी की तारीफ की जाएगी।

कुल मिलाकर अब ये देखना होगा कि आगे जाकर चीजें कैसी रहेंगी। Wyatt Sick6 का परफॉर्मेंस आगे कैसा रहेगा ये बहुत बड़ी बात है। जिस अंदाज में डेब्यू किया गया है कुछ वैसा ही आगे भी होना चाहिए। अगर क्रिएटिव टीम ने सही प्लान तैयार नहीं किया तो चीजें गड़बड़ा भी सकती हैं। वैसे जिस तरह इस ग्रुप का कैरेक्टर है उसे देखने के लिए फैंस जरूर उत्सुक रहेंगे।

इस फैक्शन ने बैकस्टेज सुपरस्टार्स और ऑफिशियल्स का हाल बुरा किया था। ऐसा मंजर फैंस ने शायद ही कभी पहले देखा होगा। अब देखना होगा कि आगामी शोज में ये फैक्शन किन्हें अपना निशाना बनाएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications