जॉन सीना के खिलाफ मैच में अपने पुराने रिंग गियर के साथ नजर आएंगे अंडरटेकर

पिछले एक महीने से अंडरटेकर की वापसी को लेकर तमाम बातें की जा रही थी। वो आएंगे या नहीं इस बात का पता किसी को नहीं था। लेकिन फैंस फिर भी उम्मीद लगा रहे थे कि वो आएंगे। लेकिन अब उनका मैच लगभग कंफर्म हो गया हैं। रैसलमेनिया 34 में उनका मैच जॉन सीना के साथ होगा। जॉन सीना ने इस हफ्ते उन्हें चुनौती दे दी हैं। लेकिन अगर अब अंडरटेकर वापसी करते है तो वो अपने गिमिक द अमेरिकन बडास के साथ। रैसलमेनिया 34 में वो इस अंदाज में नजर आ सकते हैं। इस हफ्ते रॉ के एपिसोड में सीना ने अंडरटेकर को पर्सनल पुकारा। सीना ने कहा कि ये मैच होगा यदि अंडरटेकर अपना इगो कम करे। उन्होंने अंडरटेकर और उनकी पत्नी के वर्कआउट वाली वीडियो पर भी कमेंट किया। इसके अलावा भी कई बातें सीना ने यहां अंडरटेकर को लकर कही। पिछले साल रैसलमेनिया 33 में अंडरेटकर ने अंति में अपना रिंग गियर उतार कर रिंग के बीच में रख दिया था। और उसके बाद अपनी पत्नी को जाकर किस किया। इसके बाद से लगातार ये कहा जा रहा था कि वो अब रिंग में वापस नहीं आएंगे। यदि जॉन सीना के खिलाफ मैच में अंडरटेकर अपने गिमिक अमेरिकन बडास के साथ आते है तो फिर ये अलग मैच हो जाएगा। सीना फिर इसे लेकर कुछ कह सकते हैं। इसे भी पढ़ें: 'Blue Clues' के स्टीव ने जॉन सीना को रैसलिंग मैच के लिए चैलेंज किया पिछले साल ही कहा जा रहा था कि वो अब वापस नहीं आएंगे। क्योंकि रिंग में उन्होंने कुछ ऐसा ही दर्शाया था। इसके बाद वो रॉ की 25वीं सालगिरह में आए। यहां एक अलग गियर के साथ वो आए। उन्होंने एक प्रोमो दिया। पर यहां से लगा नहीं की वो आगे आएंगे या नहीं। किड रॉक की वजह से वो अंतिम बार अमेरिकन बडास के साथ वापस आ सकते हैं। अमेरिकन बडास को इन्होंने ही गाया था। जो थीम सॉन्ग इनकी एंट्रैंस में हैं। जिन्हें हॉल ऑफ फेमर में भी शामिल किया गया है। तो उम्मीद है कि वो लाइव परफॉर्म कर सकते हैं। सोचने वाली बात है कि सीना आ जाए और उसके बाद 3 मिनट तक इस चीज का इंतजार करें। क्या होगा उसके बाद? रैसलमेनिया 34 में जॉन सीना और अंडरटेकर का मैच होना पक्का हैं। अब अंतिम बार अंडरटेकर भी अपनी गिमिक के साथ रिंग में आना चाहेंगे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications