इंजरी के बाद वापस लौटकर डीन एंब्रोज बनेंगे विलन?

डीन एंब्रोज 9 महीने के लिए एक्शन से बाहर हो गए हैं। एक खतरनाक इंजरी की वजह से ये सब हुआ। अब ये बात सामने आ गई है कि शील्ड का रीयूनियन लगभग खत्म हो गया है। डीन एंब्रोज के साथी सैथ रॉलिंस ने जेसन जॉर्डन के साथ मिलकर शेमस और सिजेरो को हराया। और टैग टीम चैंपियन बन गए। इसके अलावा रोमन रेंस सिंगल रन पर चल रहे है। और इस समय इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन हैं। अब इंजरी के बाद जब डीन एंब्रोज लौटेंगे तो जाहिर सी बात है उनके करेक्टर में बदलाव आएगा। इस बात में कोई शक नहीं है कि डीन एंब्रोज का WWE में एक बड़ा रोल हैं। कंपनी के वो जाने माने रैसलर हैं। कंपनी के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है और खुद के लिए भी। 2014 में जब शील्ड टूटी थी तो उसके बाद का करेक्टर उनका सबसे शानदार था। किसी को उम्मीद नहीं थी की उम्मीदों पर खरे उतर पाएंगे। लेकिन उन्होंने काफी अच्छा काम किया। बेबीफेस के तौर पर भी उन्होंने काम किया। जो फैंस ने काफी पसंद किया। हालांकि डीन के पागलपन वाले करेक्टर के लिए थोड़ा बहुत उन्हें सुनना पड़ा था। इस समय वो इसी करेक्टर में काम कर रहे हैं। WWE में वो सबसे अच्छे रैसलर माने जाते है तो अब वक्त आ गया है कि उन्हें हील टर्न ले लेना चाहिए। जब वो इंजरी से वापस आए तो अब उन्हें हील का करेक्टर निभाना चाहिए। फैंस इसे भी काफी पसंद करेंगे। कई अफवाहें ये भी सामने आ रही है कि रैसलमेनिया 34 में सैथ रॉलिंस के साथ डीन एंब्रोज का मुकाबला होगा। तो इसका मतलब ये होगा की वो अब सीधे हील टर्न अपनाएंगे। 2014 पेबैक के दौरान क्या क्या हुआ था वो फैंस के जेहन में हमेशा के लिए बस गया हैं। इसे भी पढ़ें: एंजो अमोरे की WWE रिंग में वापसी को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई स्टोरीलाइन के हिसाब से अभी ये तय नहीं है लेकिन सूत्रों से पता चला है कि सैथ रॉलिंस अब बेबीफेस के तौर पर काम करेंगे। अब बारी है डीन एंब्रोज की। शील्ड में आकर वो हील टर्न लेंगे, फैंंस इसका इंतजार कर रहे हैं। वो सिंगल रहते हुए भी पागलपन वाला करेक्टर अच्छे से निभा सकते हैं। अब पूरी बात तो तब साफ होगी जब डीन एंब्रोज वापस आएंगे। लेकिन ये तय है कि आकर वो हील टर्न पक्का लेंगे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications