WrestleMania 38 को लेकर WWE ने बहुत बड़ा ऐलान किया है। रोंडा राउजी (Ronda Rousey) और शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) के बीच इस इवेंट में स्मैकडाउन (SmackDown) विमेंस चैंपियनशिप के लिए तगड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। रेसलमेनिया (WrestleMania) 38 का आयोजन 2 और 3 अप्रैल को होगा। 2 अप्रैल को पहले दिन मेन इवेंट में फ्लेयर और रोंडा राउजी के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। ये बात अब पूरी तरह कंफर्म हो गई है। फाइटफुल सलेक्ट ने अपनी रिपोर्ट में सबसे पहले इस बात का खुलासा किया था। WWE ने भी इसके बाद ऑफिशियल ऐलान कर दिया। WWE@WWEBREAKING NEWS: @MsCharlotteWWE and @RondaRousey will meet for the #SmackDown Women's Title on #WrestleMania Saturday - April 2.3:26 AM · Feb 25, 20227209996BREAKING NEWS: @MsCharlotteWWE and @RondaRousey will meet for the #SmackDown Women's Title on #WrestleMania Saturday - April 2. https://t.co/H7Wi4t5y22WWE दिग्गज रोंडा राउजी और शार्लेट फ्लेयर के बीच होगा तगड़ा मुकाबलारोंडा राउजी ने पिछले महीने विमेंस रंबल मैच में सरप्राइज एंट्री की थी। इसके बाद उन्होंने विमेंस रंबल मैच भी अपने नाम किया। रोंडा राउजी ने अपने प्रतिद्वंदी के रूप में शार्लेट फ्लेयर को चुना। WrestleMania 38 से पहले भी रोंडा राउजी के कई बड़े मैच होंगे। वो लाइव शोज में मौजूद रहेंगी। 5 मार्च को MSG में होने वाले इवेंट में भी रोंडा राउजी का जलवा देखने को मिलेगा। कुछ दिन पहले Elimination Chamber इवेंट में भी इनके बीच तगड़ा मुकाबला हुआ था। रोंडा राउजी और नेओमी का मुकाबला सोन्या डेविल और शार्लेट फ्लेयर के साथ हुआ था। रोंडा राउजी और नेओमी ने इस मैच में जीत हासिल की थी। राउजी और फ्लेयर के बीच काफी तगड़ी राइवलरी देखने को मिलेगी। फैंस को इस राइवलरी में काफी मजा आएगा।पहले लगा था कि इस बार WrestleMania 38 में रोंडा राउजी का मुकाबला बैकी लिंच के साथ होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फैंस भी इस बात से काफी निराश नजर आए। अब ये लेकिन कंफर्म हो गया है कि फ्लेयर और राउजी के बीच मुकाबला होगा। आने वाले ब्लू ब्रांड के एपिसोड में दोनों का आमना-सामना हो सकता है। राउजी का नया अंदाज इस समय नजर आ रहा हैं। अब देखना होगा कि आने वाले हफ्तों में WWE द्वारा इन दोनों की राइवलरी को कैसे बिल्ड किया जाएगा। WrestleMania 38 में किसकी जीत होगी ये भी देखने वाली बात होगी। WWE ने रोंडा राउजी के लिए कोई ना कोई अच्छा प्लान जरूर तैयार किया होगा।