'दुनिया के सबसे खतरनाक आदमी' कैन शैमरॉक के बारे में अनसुनी बातें

खेलों और एंटरटेनमेंट की दुनिया में कम ही लोग होते हैं, जो कई तरह के प्रोफेशन में खुद को जबरदस्त तरीके से ढालकर अपने आपको फेमस बना लेते हैं। कैन शैमरॉक भी एक ऐसे ही शख्स हैं, जिन्होंने MMA के साथ-साथ WWE में कामयाबी के झंडे गाड़े। ABC न्यूज ने कैन शैमरॉक के 'दुनिया के सबसे खतरनाक आदमी' की संज्ञा दी थी, जोकि बाद में उनका निकनेम बन गया। शैमरॉक UFC इतिहास के सबसे महान फाइटरों में से एक गिने जाते हैं। उन्होंने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) में नाम कमाने के अलावा WWE में भी कई सारे खिताब अपने नाम किए। वो UFC हॉल ऑफ फेम का हिस्सा भी रह चुके हैं। कैन शैमरॉक 15 से ज्यादा UFC इवेंट्स को हैडलाइन और को-हैडलाइन कर चुके हैं। उनके MMA करियर की शुरुआत जापान से हुई। साल 1993 में वो UFC 1 के लिए अमेरिका आए। ये टूर्नामेंट राउंड फॉर्मेट का था। UFC में शैमरॉक की पहली दुश्मनी रॉयस ग्रेसी के साथ हुई और उन्हें UFC 1 के फाइनल में उनके खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। साल 1995 में वो UFC सुपरफाइट चैंपियन बने। कई बार टाइटल डिफेंड करने के बाद उन्होंने WWE में करियर बनाने के लिए UFC छोड़ दी। शैमरॉक ने फरवरी ने WWF में 1997 में मंडे नाइट रॉ पर अपना डैब्यू किया। उन्होंने रैसलमेनिया 13 के दौरान स्टीव ऑस्टिन और ब्रेट हार्ट के बीच हुई I Quit मैच में रैफरी की भूमिका अदा की। रैसलमेनिया के बाद हुई रॉ में उन्होंने पहली बार अपना WWF मैच लड़ा और आसानी से उस मैच में जीत हासिल की। 1997 के दौरान वो वेडर, ब्रेट हार्ट और हार्ट फाउंडेशन के साथ दुश्मनी में नजर आए। उनकी दुश्मनी द रॉक के साथ भी रही। जून 1998 में शैमरॉक ने किंग ऑफ द रिंग में हिस्सा लिया और मार्क हैनरी, कामा और द रॉक जैसे सुपरस्टार्स को एलिमिनेट करके टूर्नामेंट अपने नाम किया। उन्होंने WWE में 1 बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप, 1 बार वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप और किंग ऑफ द रिंग जीता। इसके अलावा शैमरॉक ने TNA में भी काम किया है। वो NWA वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन रह चुके हैं। WWE में उन्हें एंकल लॉक को फेमस करने का श्रेय जाता है। WWE और TNA छोड़ने के बाद वो वापिस UFC का हिस्सा बन गए। 54 साल के शैमरॉक ने अपने MMA करियर में कुल मिलाकर 47 फाइट्स लड़ी, जिसमें से उन्हें 28 में जीत और 17 में हार का सामना करना पड़ा। शैमरॉक ने एक बार इंटरव्यू के दौरान ब्रॉक लैसनर पर तंज कसते हुए कहा था कि वो लैसनर को आसानी से हरा सकते हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications