WWE द्वारा WrestleMania 36 को 2 दिन कराने की असली वजह सामने आई

WWE हॉल ऑफ फेमर जैरी लॉलर ने हाल ही में रेसलमेनिया 36 के दो दिन होने को लेकर बात की। अपने पॉडकास्ट में उन्होंने इसका कारण बताया कि आखिर ऐसा क्यों किया गया है। जैरी का कहना है कि इस वजह से कई सुपरस्टार्स इस शो का हिस्सा बन पाएंगे। इस वजह से कंपनी ने इस बार रेसलमेनिया को दो दिन करने का फैसला लिया।

Ad

यह भी पढ़े: WWE WrestleMania में द अंडरटेकर से जुड़े इन 5 बातों के बारे में फैंस शायद ही जानते होंगे

जैरी लॉलर ने कहा,

अगर रेसलमेनिया एक दिन के लिए होती है तो कई सुपरस्टार्स इस शो का हिस्सा नहीं बन पाते हैं। 40 से ज्यादा रेसलर्स हर साल इस शो का हिस्सा नहीं बन पाते हैं। दो दिन की रेसलमेनिया काफी बड़ी होगी तो इसमें सभी को मौका मिलेगा। कई रेसलर्स इस शो में शामिल होंगे और परफॉर्म करेंगे। आप ऐसा कुछ एक लोकेशन पर एक नाइट में नहीं कर सकते हैं। इस बार दो दिन का है तो वहां सभी लोग हिस्सा ले सकते हैं।

कोरोना वायरस के कारण कई बड़े इवेंट रद्द कर दिए गए है। कई फैंस को ये लगा था कि इस बार रेसलमेनिया नहीं होगा या फिर इसे बाद कराया जाएगा। लेकिन कंपनी ने अपना फैसला लिया और बिना फैंस के इस शो को परफॉर्मेंस सेंटर से आयोजित कराने का फैसला लिया। इस बार ये शो दो दिन का होगा। 4 और 5 अप्रैल को ये शो लाइव आएगा। इस शो को दो दिन कराने का फैसला इसलिए लिया गया है तांकि सभी सुपरस्टार्स इस शो में हिस्सा ले सकें। वैसे भी इस बार परफॉर्मेंस सेंटर से रेसलमेनिया लाइव आएगा। पहली बार होगा जब बिना फैंस के रेसलमेनिया का आयोजन होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications