रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में शामिल करने की 3 बड़ी वजहें

रेसलमेनिया 36 के लिए कुछ बड़े मैचों का ऐलान पिछले हफ्ते हो गया है। इस बार रेसलमेनिया में यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए रोमन रेंस और गोल्डबर्ग के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। कई फैंस इस मैच से खुश हैं और कई नाराज हैं। दरअसल पिछले एक साल से रोमन रेंस किसी भी चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं थे। लेकिन अचानक से अब वो यूनिवर्सल चैंपियनशिप का हिस्सा बन गए है। विंस मैकमैहन के पसंदीदा सुपरस्टार रोमन रेंस हैं। रेसलमेनिया के वक्त हमेशा उन्हें पुश दिया जाता है। इस बार भी उन्हें पुश दिया गया है। कई फैंस रोमन रेंस को चैंपियन बनते हुए नहीं देखना चाहते हैं। क्योंकि एक साल पहले रोमन रेंस को फैंस काफी बू करते थे। फिलहाल फैंस उन्हें चीयर करते हैं।

Ad

ये भी पढ़ें: WrestleMania 36 में ब्रॉक लैसनर vs ड्रू मैकइंटायर के मैच को खत्म करने के 4 संभावित तरीके

रोमन रेंस के ऊपर विंस मैकमैहन काफी भरोसा करते हैं। शायद ऐसा इसलिए किया गया हो। तो आइए जानते हैं किन वजहों से रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में शामिल किया गया है।

# फैंस अब रोमन रेंस को चीयर करते हैं

बीमारी से पहले रोमन रेंस को फैंस द्वारा बू किया जाता था। इस दौरान भी उन्हें काफी पुश दिया गया। रेसलमेनिया का मेन इवेंट वो करते थे। फैंस इस बात से काफी नाराज थे कि रोमन रेंस को बिना किसी मेहनत के पुश दे दिया जाता है। बीमारी के बाद लगभग एक साल हो गया है और रोमन रेंस मिड कार्ड में लड़ते हुए नजर आए है। वो किसी भी चैंपिनयशिप का हिस्सा नहीं रहे। अब फिर से उन्हें यूनिवर्सल चैंपियनशिप के हिस्से में डाल दिया गया है। रोमन रेंस के करियर में पहली बार ऐसा हुआ है जब फैंस उन्हें चीयर कर रहे हैं। एक साल पहले फैंस द्वारा हमेशा उन्हें निगेटिव रिएक्शन दिया जाता था।

Ad

अब जब भी रिंग में रोमन रेंस आते हैं तो फैंस का प्यार उनके प्रति नजर आता है। शायद इसी वजह से विंस मैकमैहन का भरोसा फिर रोमन रेंस पर आ गया है। और उन्हें अब चैंपियनशिप के लिए मौका दिया गया है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

# टॉप सुपरस्टार को ज्यादा दिन चैंपियनशिप से दूर नहीं रख सकते हैं

Ad

रोमन रेंस WWE के बहुत बड़े सुपरस्टार हैं। उन्होंने कई बड़े दिग्गजों के साथ फाइट की है। विंस मैकमैहन ने हमेशा उन्हें पुश दिया है। फैंस द्वारा बू मिलने के कारण उन्हें चैंपियनशिप मैच से दूर रखा गया है। लेकिन अगर कोई बड़ा सुपरस्टार ज्यादा दिन तक चैंपियनशिप से दूर रहता है तो फिर उसके करियर को इससे ज्यादा नुकसान होता है। रोमन रेंस की वापसी को लगभग एक साल से ज्यादा हो गया है। इस बीच में वो चैंपियनशिप मैचों से दूर ही रहे हैं। लेकिन ये सही समय है जब उन्हें पुश दिया जाए। शायद विंस मैकमैहन ने यहीं सोचकर उन्हें चैंपियनशिप मैच दिया है कि वो एक बार फिर बड़े फेस बनकर उभरेंगे।

# स्मैकडाउन को मिलेगा फाइटिंग चैंपियन

गोल्डबर्ग इस समय यूनिवर्सल चैंपियन हैं। और सभी को पता है कि वो पार्ट टाइमर की भूमिका में रहते हैं। अगर वो चैंपियन रहते भी है तो फिर वो कभी-कभी नजर आएंगे। कुछ ऐसा ही हाल द फीन्ड का भी था। वो सिर्प किसी बड़े इवेंट में ही चैंपियनशिप डिफेंड कर रहे थे। लेकिन रोमन रेंस के साथ ऐसा नहीं है। वो स्मैकडाउन के हर एपिसोड में मौजूद रहते हैं। अगर यूनिवर्सल चैंपियनशिप के साथ वो मौजूद रहेंगे तो इससे व्यूअरशिप को भी फायदा होगा और स्मैकडाउन को एक ऐसा चैंपियन मिलेगा जो हर हफ्ते इस डिफेंड कर सकता हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications