WrestleMania 36 के मेन इवेंट को लेकर विंस मैकमैहन का स्पेशन प्लान सामने आया

WWE सुपरस्टार मैकइंटायर ने इस साल नई शुरूआत की है। उन्होंने रॉयल रंबल मैच जीता और ब्रॉक लैसनर को एलिमिनेट कर दिया। इसके बाद अब वो WWE चैंपियन के साथ फ्यूड में शामिल हो गए है। मैकइंटायर ने लैसनर को चैलेंज किया। रेसलमेनिया 36 में मैकइंटायर और लैसनर के बीच WWE चैंपियनशिप के लिए मुकाबला होगा। एक बड़ी खबर ये सामने आ रही है कि रेसलमेनिया के मेन इवेंट में मैकइंटायर इस बार लैसनर को हरा देंगे। हालांकि ये अभी अफवाहें ही सामने आ रही है।

Ad

ये भी पढ़ें:- 3 कारण क्यों गोल्डबर्ग को द फीन्ड पर जीत मिलनी चाहिए और 2 जिनकी वजह से द फीन्ड की जीत होनी चाहिए

पॉल डेविस ने हाल ही में एक आर्टिकल लिखा। उन्होंने WWE सूत्रों से मिली जानकारी इस आर्टिकल में साझा की। इसमें कहा गया है कि विंस मैकमैहन अब मैकइंटायर पर पूरा विश्वास करते हैं। और वो उन्होंने कंपनी का टॉप गाय बनाना चाहते हैं। इसलिए ये टाइटल इस बार मैकइंटायर के नाम होगा। मैकइंटायर के साथ विंस मैकमैहन का रिश्ता भी अब काफी अच्छा हो गया है।

इसके अलावा इस रिपोर्ट में एक बात और सामने आई है। रेसलमेनिया के बाद मैकइंटायर की फ्यूड सैथ रॉलिंस से शुरू होगा। क्योंकि सैथ रॉलिंस हील हैं और वो इस समय काफी अच्छा काम कर रहे हैं। मैकइंटायर का ये WWE में दूसरा रन है। और इस बार उन्होंने शानदार काम कर सभी को प्रभावित किया है। इसका ईनाम मैकइंटायर को दे दिया गया है। मैकइंटायर अब कंपनी में धीरे-धीरे अपना स्थान ऊंचा करेंगे। जिसकी शुरूआत रेसलमेनिया में लैसनर के साथ मैच के बाद होगी। लैसनर को वो हराएंगे। उम्मीदें भी फिलहाल ये ही की जा रही है कि मैकइंटायर नए चैंपियन बनेंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications