WWE WrestleMania 37 की तारीख और लोकेशन का हुआ ऐलान 

रेसलमेनिया
रेसलमेनिया

WWE के साल का सबसे बड़ा पीपीवी रेसलमेनिया का आयोजन अगले साल कैलिफोर्निया में होगा। रेसलमेनिया 37 का आयोजन 28 मार्च 2021 को कैलिफोफोर्निया के सोफी स्टेडियम में होगा। WWE 2005 के बाद पहली बार साल के सबसे बड़े इवेंट के लिए लॉस एंजेलिस लौटा है। इस बात की जानकारी खुद WWE ने आधिकारिक ट्वीट के जरिए दी।

Ad
Ad

WWE ने प्रेस रिलीज को जारी करते हुए इस बात का ऐलान भी किया कि वो NXT टेकओवर, स्मैकडाउन ऑन फॉक्स, एक्सेस, रॉ औऱ 2021 हॉल ऑफ फेम सेरामनी का आयोजन लॉस एंजेलिस कॉन्वेंशन सेंटर में होगा।

लॉस एंजेलिस में सबसे पहली बार रेसलमेनिया का आयोजन WWE ने 1986 में दूसरा संस्करण कराया था। इसमें WWE हॉल ऑफ फेमर हल्क होगन का मैच किंग कॉन्ग बंडी के खिलाफ स्टील केज में WWE चैंपियनशिप के लिए हुआ था। कैलिफोर्निया में रेसलमेनिया 6 बार हुआ है और आखिरी बार लॉस एंजेलिस में रेसलमेनिया 21 हुआ था। इस इवेंट में ट्रिपल एच का सामना बतिस्ता से वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए हुआ था।

यह भी पढ़ें: WWE Raw रिजल्ट्स- 10 फरवरी 2020

रोमन रेंस ने पहली बार रेसलमेनिया के मेन इवेंट में हिस्सा 2015 में लिया था, जहां उनका सामना WWE चैंपियनशिप के लिए ब्रॉक लैसनर के खिलाफ हुआ था। रेसलमेनिया 31 कैलिफोर्निया के सांता क्लारा में हुआ था। आखिरी बार रेसलमेनिया कैलिफोर्निया में 2015 में ही हुआ था।

WWE इस समय सुपर शोडाउन की तैयारी कर रहा है और उसके बाद रेसलमेनिया 36 के लिए बुकिंग की शुरुआत हो जाएगा। रेसलमेनिया 36 के लिए अभी तक सिर्फ एक ही मैच का ऐलान हुआ है। ब्रॉक लैसनर WWE चैंपियनशिप को रॉयल रंबल मैच विजेता ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं।

हालांकि सुपर शोडाउन और एलिमिनेशन चैंबर पीपीवी के बाद हमें इस साल के रेसलसमेनिया के लिए और भी बड़े मैचों के ऐलान देखने को मिल सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications