WWE Royal Rumble 2022 का सफल आयोजन हो गया लेकिन एक खतरनाक हादसा शो के दौरान देखने को मिला। विमेंस रंबल मैच में WWE दिग्गज रोंडा राउजी (Ronda Rousey) की जीत हुई। इस दौरान रेसलमेनिया (WrestleMania) 38 के साइन पर पायरो का इस्तेमाल हुआ था। पायरो ऑफ होने के बाद वहां पर आग लग गई। इस दौरान फैंस काफी डर गए थे और वहां से सभी को उठाया गया।WWE WrestleMania 38 के साइन पर लगी आग, फैंस को हटाया गयारोंडा राउजी ने विमेंस रंबल मैच में 28वें नंबर पर एंट्री की। लगभग तीन साल बाद वो WWE रिंग में नजर आईं। शार्लेट फ्लेयर को अंत में राउजी ने एलिमिनेट किया और जीत हासिल कर ली। उनकी जीत के बाद ही बड़ा हादसा देखने को मिला। Sean Ross Sapp ने कुछ फोटो और क्लिप इस हादसे की पोस्ट की। इसमें दिख रहा है कि WWE ने इस स्थिति को काफी अच्छे से संभाल लिया। किसी फैंस को भी इस चीज़ से कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि फैंस डर गए थे और वहां से भागने लगे थे।Sean Ross Sapp of Fightful.com@SeanRossSappPyro is MELTING the WrestleMania sign. They evacuated the section8:20 AM · Jan 30, 202259501333Pyro is MELTING the WrestleMania sign. They evacuated the section https://t.co/fKcLW5vjuuSean Ross Sapp of Fightful.com@SeanRossSappThe sign is ON FIRE8:32 AM · Jan 30, 20223129671The sign is ON FIRE https://t.co/8ZvMVqrdd6Sean Ross Sapp of Fightful.com@SeanRossSappThe put out the fire!!!8:30 AM · Jan 30, 20221988219The put out the fire!!! https://t.co/iEsgPkcljdWrestleMania 38 के साइन में आग लगने के बाद Raw विेमेंस चैंपियन बैकी लिंच ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। WWE Royal Rumble 2022 में इस बार फैंस को बहुत बड़े सरप्राइज मिले। रोंडा राउजी ने वापसी की और विमेंस रंबल मैच जीता। WWE चैंपियनशिप मैच में ब्रॉक लैसनर को हार मिली। बॉबी लैश्ले अब WWE के नए चैंपियन बन गए। रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच भी यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच हुआ। DQ के जरिए इस मैच का अंत हुआ। रोमन रेंस का खतरनाक गुस्सा देखने को मिला। उन्होंने सैथ रॉलिंस की हालत खराब कर दी।The Man@BeckyLynchWWESo hot I set the WrestleMania sign on fire. #RoyalRumble9:07 AM · Jan 30, 2022209361962So hot I set the WrestleMania sign on fire. #RoyalRumble https://t.co/U7Xzn9V6uMरोमन रेंस और पॉल हेमन की वजह से ही ब्रॉक लैसनर की WWE चैंपियनशिप मैच में हार हुई। रोमन रेंस और पॉल हेमन का रीयूनियन देखने को मिला। मेंस रंबल मैच में भी बड़े सरप्राइज फैंस को मिले। मैकइंटायर ने वापसी की और अंत तक रहे। 30वें नंबर पर लैसनर ने एंट्री कर मैकइंटायर को एलिमिनेट किया। लैसनर ने मेंस रंबल मैच जीतकर एक और उपलब्धि WWE में हासिल की।