WWE रेसलमेनिया बैकलैश(WrestleMania Backlash) में रोमन रेंस(Roman Reigns) और सिजेरो(Cesaro) के बीच WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ। ये मैच काफी शानदार हुआ और सिजेरो ने जबरदस्त परफॉर्मेंस इसमें दी। रोमन रेंस को जीतने के लिए काफी मेहनत इस मैच में करनी पड़ी। सिजेरो के ऊपर मैच के बाद भी बहुत खतरनाक हमला हुआ। रोमन रेंस ने एक बार फिर अपनी WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप काफी मेहनत के बाद डिफेंड कर ली है। मेन इवेंट में हुआ ये WWE मैच काफी जबरदस्त रहा और फैंस को भी ये मैच काफी पसंद आया।रोमन रेंस ने WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड कीइस मैच की शुरूआत शानदार रही क्योंकि सिजेरो काफी भारी WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस के ऊपर पड़ रहे थे। सबसे बड़ी बात ये थी रोमन रेंस ने बैकस्टेज में जे उसो को आने से मना कर दिया था। शुरू में रोमन रेंस के ऊपर काफी हमला सिजेरो ने किया और ये देखकर रोमन रिंग के बाहर चले जा रहे थे। काफी देर बार रोमन रेंस ने जबरदस्त वापसी की और सिजेरो पर हमला किया। रोमन रेंस लगातार उन्हें पंच मार रहे थे लेकिन सिजेरो बच नहीं पा रहे थे। रोमन रेंस ने कई बार सिजेरो को कवर भी किया लेकिन उन्होंने किकआउट कर लिया था।What a BATTLE.The Head of the Table prevails at #WMBacklash! @WWERomanReigns @HeymanHustle @WWECesaro pic.twitter.com/XdiXBjXPjd— WWE (@WWE) May 17, 2021काफी देर बार रोमन रेंस सुपरमैन पंच मारने गए थे लेकिन सिजेरो ने अपरकट मारकर उन्हें गिरा दिया था। सिजेरो ने इसके बाद फिर तीन अपरकट दिए और बिगबूट देकर कवर कर दिया था। ये कहना बेकार नहीं होगा कि सिजेरो ने रोमन रेंस की हालत इस मैच में खराब कर दी थी। रिंग के बाहर भी सिजेरो ने रोमन रेंस के ऊपर काफी हमला किया। रोमन रेंस ने इस दौरान सिजेरो का हाथ जख्मी कर दिया था और इसमें लगातार हमला किया। सिजेरो ने अपने सबमिशन से भी रोमन रेंस को परेशान किया। रोमन रेंस ने कई बार सिजेरो को पिन किया लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।Jey @WWEUsos adding insult to injury to the delight of @WWERomanReigns!#WMBacklash @WWECesaro @HeymanHustle pic.twitter.com/TWm8a9lC3O— WWE (@WWE) May 17, 2021मैच के अंत में रोमन रेंस ने अपने सबमिशन में सिजेरो को फंसा लिया था। सिजेरो ने यहां आसानी से हार नहीं मानी और काफी परेशान रोमन रेंस को किया। अंत में सिजेरो बेहोश हो गए थे और रेफरी ने रोमन रेंस को विजयी घोषित कर दिया था। जे उसो भी इसके बाद रिंग में आए और उन्होंने रोमन रेंस को पहले माला पहनाई। जे उसो ने इसके बाद सिजेरो पर जबरदस्त हमला किया। सैथ रॉलिंस भी इसके बाद नजर आए। रोमन रेंस और रॉलिंस ने एक दूसरे को देखा और इसके बाद रॉलिंस ने सिजेरो पर खतरनाक हमला कर दिया। रॉलिंस ने चेयर से जमकर सिजेरो को पीट दिया।What has @WWERollins done?!?!#WMBacklash @WWECesaro pic.twitter.com/S8VqHVUVXk— WWE (@WWE) May 17, 2021सैथ रॉलिंस ने सिजेरो के ऊपर काफी खतरनाक हमला कर दिया था। सिजेरो के दाएं हाथ को चेयर में फंसाकर रॉलिंस ने उन्हें पटक दिया। अंत में सैथ रॉलिंस ने अपना फिनिशिंग मूव भी सिजेरो लगाया।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।