WrestleMania को लेकर फैंस के लिए एक और बुरी खबर सामने आई

पूरी दुनिया में इस समय कोरोना वायरस का कहर चल रहा है। WWE भी इससे बुरी तरह प्रभावित हुआ है। रॉ और स्मैकडाउन के पिछले दो एपिसोड बिना फैंस के खाली एरीना में हुए है। सबसे बड़ी बात ये है कि इस साल रेसलमेनिया भी बिना फैंस के होगा। AEW ने अपना पीपीवी आगे बढ़ा दिया है लेकिन WWE ने रेसलमेनिया 36 को बिना फैंस के करने का ऐलान कर दिया है। इस बार प्री रिकॉर्ड ये शो होगा। हालांकि इससे कई सुपरस्टार्स को राहत जरूर मिलेगी।

Ad

ये भी पढ़ें: 5 सुपरस्टार्स जिन्हें रेसलमेनिया में विंस मैकमैहन हमेशा पुश देते हैं

FightFul Select ने अपनी रिपोर्ट में एक और बुरी खबर छापी है। रेसलमेनिया के बाद होने वाली रॉ भी प्री रिकॉर्डेड होगी। यानि की अब लाइव शो कुछ दिन तक नहीं आएगा। रेसलमेनिया के बाद होने वाली रॉ सबसे बड़ी होती है। साल की सबसे अच्छी रॉ इसे माना जाता है। इस रॉ की व्यूअरशिप सबसे ज्यादा होती है। इस रॉ से पता चलता है कि पूरे साल आगे क्या होना है। हालांकि बिना फैंस के ये रॉ कुछ खास तो नहीं होगी लेकिन कंपनी ने प्री रिकॉर्ड इस रॉ को क्यों किया इसका पता अभी नहीं चल पाया है।

इस साल रेसलमेनिया का आयोजन 2 दिन होगा। 4 और 5 अप्रेैल को इस शो का आयोजन होगा। पहली बार रेसलमेनिया बिना क्राउड के होगी। कोरोना वायरस का कहर अभी जारी है। और ये बीमारी कब तक रहेगी इसके बारे में कुछ पता नहीं है। अब जब तक ये बीमारी खत्म नहीं होती है तब तक प्री रिकॉर्डेड शो ही जारी रह सकता है। समरस्लैम तक कुछ कहा नहीं जा सकता है। क्योंकि अभी तक इस बीमारी का कोई इलाज नहीं मिल पाया है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications