रेसलमेनिया 36 में द फीन्ड के साथ किसका मुकाबला होगा इसको लेकर लगातार बातें चल रही है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम रोमन रेंस का आ रहा है। रेसलमेनिया 36 को लेकर तो पता नहीं लेकिन रेसलमेनिया 37 को लेकर रोमन रेंस अभी से तैयार हैं।रेसलमेनिया 37 को लेकर हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। और यहां पर रोमन रेंस ने कहा कि वो रेसलमेनिया 37 के सबसे बड़े स्टेज में द रॉक का सामना करना चाहते हैं।यह भी पढ़ें: WWE Raw रिजल्ट्स- 10 फरवरी 2020.@WWERomanReigns makes his pitch to @TheRock — one more WrestleMania match at SoFi Stadium in LA. What say you, DJ? pic.twitter.com/XhcaphVPRf— Marc Raimondi (@marc_raimondi) February 11, 2020WWE के साल का सबसे बड़ा पीपीवी रेसलमेनिया का आयोजन अगले साल कैलिफोर्निया में होगा।रेसलमेनिया 37 का आयोजन 28 मार्च, 2021 को कैलिफोफोर्निया के सोफी स्टेडियम में होगा। इस बात की जानकारी खुद WWE ने आधिकारिक ट्वीट के जरिए दी। इसी को लेकर रोमन रेंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। जिसमें उन्होंने कर दिया कि वो द रॉक के साथ अगले साल लड़ना पसंद करेंगे।#WrestleMania 37 will go Hollywood when it emanates from @SoFiStadium in Los Angeles on March 28, 2021! pic.twitter.com/r3OWRNYddl— WWE (@WWE) February 10, 2020रोमन रेंस कई बार ये कह चुके हैं कि वो द रॉक का सामना करना चाहते हैं। और यही बात खुद द रॉक भी कह चुके हैं। फैंस ने सोचा था कि रेसलमेनिया 36 में इन दोनों का मुकाबला होगा लेकिन ऐसा होने की उम्मीद कम है। रोमन रेंस का मैच अब द फीन्ड के साथ हो सकता है। रेसलमेनिया 37 के लिए अभी काफी वक्त बचा हुआ है। तो वहां पर रोमन रेंस का ये सपना साकार हो सकता है। द रॉ और रोमन रेंस के बीच धमाकेदार मुकाबला देखने को मिल सकता है।वैसे एक बात तो तय है कि ये ड्रीम मैच WWE के दिमाग में भी होगा। क्योंकि ये बिजनेस के लिए भी बहुत अच्छा मैच है। पूरी दुनिया इन दोनों का मैच देखना चाहती है। और अगर अगले साल ये मैच होता है तो फिर ये सबसे खास और शानदार मैच होगा। पूरी नजरें फिर दुनिया की इस मैच पर टिक जाएंगी।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं