'ब्रॉक लैसनर से पहले ऐज तोड़ने वाले थे अंडरटेकर की WWE WrestleMania स्ट्रीक'

Ankit
द अंडरटेकर
द अंडरटेकर

WWE की पूर्व सुपरस्टार और दिग्गज अंडरटेकर (Undertaker) की पत्नी मिशेल मैक्कुल ने हाल ही में The New York Post से बात की और बताया कि कैसे WWE, ऐज को अंडरटेकर की स्ट्रीक तोड़ने के लिए ऑफर किया गया था, साथ ही कुछ और मुद्दों पर बात की।

Ad

WWE की पूर्व विमेंस चैंपियन ने खुलासा किया कि WWE चाहता था कि ऐज रेसलमेनिया में अंडरटेकर की ऐतिहासिक स्ट्रीक को तोड़े। हालांकि ऐज को वो सुझाव पसंद नहीं आया और उन्होंने इंकार कर दिया।

मुझे याद है कि रेसलमेनिया 24 में ऐज के खिलाफ मैच होने वाला था। बात चल रही थी कि ऐज ही अंडरटेकर की स्ट्रीक तोड़ने वाले हैं। हालांकि ऐज ने कहा कि इसका कोई मतलब नहीं है और उन्होंने कहा कि वो ये नहीं कर सकते हैं। क्योंकि फैंस उन्हें पसंद करते हैं।

WWE रेसलमेनिया 24 में हुआ था ऐज के खिलाफ मैच

रेसलमेनिया 24 में अंडरटेकर और ऐज का मेन इवेंट में मुकाबला हुआ। लगभग 24 मिनट तक चले इस मुकाबले को अंडरटेकर ने जीता और चैंपियन बनकर सामने आए

मिशेल मैक्कुल ने बताया कि ऐज एक ऐसे सुपरस्टार्स थे जिनसे ब्रॉक लैसनर से पहले स्ट्रीक तोड़ने की बात की गई थी। उन्होंने ये भी बताया कि जब लैसनर रेसलमेनिया में अंडरटेकर की स्ट्रीक तोड़ ने वाले थे उसकी खबर उन्हें शाम के वक्त लगी थी। मैक्कुल ने बताया कि अंडरटेकर को स्ट्रीक टूटने के प्लान से कोई दिक्कत नहीं थी क्योंकि वो इस बिजनेस को समझते थे।

मुझे यकीन नहीं हो रहा था लेकिन मार्क इससे सहमत थे। क्योंकि वो इस बिजनेस के बारे में जानते थे और समझते थे।

अंडरटेकर की स्ट्रीक रेसलमेनिया 30 में टूटी जब ब्रॉक लैसनर ने उन्हें हराया। तब पूरा WWE यूनिवर्स चौंक गया था हालांकि आज भी उस फैसले का फैंस विरोध करते हैं। खैर, WWE के फैसलों में साथ देना शायद इसी कारण WWE और विंस, अंडरटेकर को काफी मानते हैं।

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications