WWE SummerSlam 2023 में फेमस Superstar जीत सकती हैं चैंपियनशिप, रेसलिंग दिग्गज का बड़ा दावा

ओस्का इस समय WWE विमेंस चैंपियन हैं
ओस्का इस समय WWE विमेंस चैंपियन हैं

SummerSlam 2023: ओस्का (Asuka) WWE विमेंस डिवीजन की सबसे बड़ी स्टार्स में से एक हैं। वो इस समय WWE विमेंस चैंपियन भी हैं। अपने इस टाइटल रन के दौरान उन्होंने सभी को प्रभावित किया है। हालांकि, बिल एप्टर (Bill Apter) को लगता है कि समरस्लैम (SummerSlam) प्रीमियम लाइव इवेंट में वो अपना टाइटल शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) के खिलाफ ड्रॉप कर सकती हैं।

बता दें कि ओस्का को अपना टाइटल बियांका ब्लेयर और शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ ट्रिपल थ्रेट मैच में डिफेंड करना है। महान प्रो-रेसलिंग जर्नलिस्ट बिल एप्टर ने हाल ही में The Wrestling Time Machine को इंटरव्यू दिया था। इसमें उन्होंने ओस्का के टाइटल रन को लेकर बात की थी। इसके अलावा उन्होंने SummerSlam 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट में उनके होने वाले टाइटल मैच को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि इस मैच में शार्लेट फ्लेयर जीत हासिल कर सकती हैं। इस मुकाबले को लेकर उन्होंने कहा,

"मैं इस समय शार्लेट फ्लेयर को चुनना चाहूंगा। मुझे लगता है कि वो शानदार हैं। बाकि दोनों स्टार्स भी अच्छे हैं। लेकिन मुझे लगता है कि शार्लेट फ्लेयर एक और बार टाइटल जीत सकती हैं।"

SummerSlam 2023 में होगा WWE विमेंस चैंपियनशिप मैच

इस बार SummerSlam में ओस्का अपना टाइटल ट्रिपल थ्रेट मैच में डिफेंड करते हुए दिखाई देंगी। इस मैच में उनके चैलेंजर के रूप में बियांका ब्लेयर और शार्लेट फ्लेयर नज़र आएंगी। शार्लेट फ्लेयर ने अपनी करियर में कई बार चैंपियनशिप जीती है और वो अपने टाइटल रन के लिए ही जानी जाती हैं।

बियांका ब्लेयर ने भी कम समय में खुद को साबित किया है। ऐसे में ये मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है। फैंस भी उन्हें एक फेस स्टार के रूप में पसंद कर रहे हैं। ये तीनों ही स्टार्स अपने इन-रिंग वर्क के लिए भी फेमस हैं।

इस वजह से फैंस को SummerSlam 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट के दौरान एक दमदार मुकाबला देखने को मिल सकता है। फिलहाल ये देखना दिलचस्प रहेगा कि WWE किस तरह से इस मैच को बुक करता है क्योंकि फैंस की निगाह भी इस पर टिकी हुई होगी।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications