WWE Superstar Roman Reigns और Paul Heyman की जोड़ी को लेकर आया बड़ा बयान, रेसलिंग दिग्गज का अहम खुलासा 

रेसलिंग जगत के जानकार ने कही बड़ी बात
रेसलिंग दिग्गज ने WWE की इस फेमस जोड़ी को लेकर क्या कहा?

WWE: WWE में 2020 में रोमन रेंस (Roman Reigns) और पॉल हेमन (Paul Heyman) एक साथ आए थे। इसके बाद से दोनों ने साथ में काफी ज्यादा सफलता देखी है और हर कोई इस जोड़ी को भी काफी पसंद कर रहा है। अब इन दोनों को लेकर रेसलिंग दिग्गज लॉयड अनो'आई (Lloyd Anoa'i) ने एक बड़ी बात कह दी है।

Sportskeeda के शो UnSKripted पर बात करते हुए लॉयड अनो'आई ने कहा,

"उन्होंने मेरे भाई और कजिन को समोअन स्वैट टीम के तौर पर मैनेज किया। पॉल ने उन्हें फिर से मैनेज किया। यह एक लंबे समय से चल रहा है। पॉल हेमन ने सामू और फाटू को WCW में मैनेज किया। हम ECW में उनके साथ काम करते थे। ऐसे में इससे बेहतर क्या होता कि उन्हें फिर से परिवार के साथ जोड़ा जाए क्योंकि उनका हमारे साथ एक लंबा इतिहास है। वो ब्रॉक लैसनर के साथ जो काम कर रहे थे वो कमाल था लेकिन ब्लडलाइन वाली कहानी में हेड ऑफ द टेबल वाला एंगल करना और बाकी चीजें करना, एकदम परफेक्ट है।"

रेसलिंग जगत में पॉल हेमन का नाम बहुत बड़ा है। वो 2020 में हुए Payback प्रीमियम लाइव इवेंट से पहले Roman Reigns के साथ आए थे और इसके बाद उन्होंने ट्राइबल चीफ की चैंपियन बनने में मदद की। आज भी Roman Reigns एक चैंपियन हैं और पिछले 1120 दिनों से ज्यादा समय से उन्हें कोई भी चैंपियनशिप के लिए हरा नहीं सका है। हेमन भी मौजूदा समय में रेंस के साथ ही हैं।

youtube-cover

WWE सुपरस्टार Roman Reigns की जल्द वापसी होने वाली है

रोमन रेंस का नाम 13 अक्टूबर वाले SmackDown के लिए एडवर्टाइज किया जा रहा है। SmackDown का यह एपिसोड Fastlane के बाद ब्लू ब्रैंड का पहला एपिसोड होगा। यह शायद इसलिए है क्योंकि आने वाले समय में WWE सऊदी अरब में एक शो करने वाली है और वहां पर रोमन रेंस अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड कर सकते हैं।

उम्मीद की जा रही है कि रोमन रेंस सऊदी अरब में होने वाले Crown Jewel के लिए अपनी स्टोरीलाइन की शुरुआत कर सकते हैं। इस बीच वो ब्लडलाइन में आए बदलाव को लेकर भी अपनी राय रख सकते हैं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Be the first one to comment