रेसलिंग दिग्गज ने फेमस WWE Superstar को SummerSlam 2023 में चैंपियनशिप हारने के बाद दी अहम सलाह, उठाना होगा बड़ा कदम

बियांका ब्लेयर को समरस्लैम में हार का सामना करना पड़ा था
बियांका ब्लेयर को WWE SummerSlam में हार का सामना करना पड़ा था

Bianca Belair: WWE समरस्लैम (SummerSlam 2023) में हार के बाद से फैंस बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) के फ्यूचर को काफी ज्यादा चिंतित हैं। उन्हें उम्मीद है कि आने वाले समय में WWE बियांका ब्लेयर को लेकर कुछ बड़ा प्लान कर सकता है। इसी कड़ी में रेसलिंग दिग्गज कोनन (Konnan) ने कहा है कि SummerSlam में हार के बाद बियांका ब्लेयर को अपने कैरेक्टर में बदलाव कर लेना चाहिए।

Ad

रेसलिंग दिग्गज कोनन ने हाल ही में Keepin' It 100 में SummerSlam में हुए ट्रिपल थ्रेट मैच को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस मैच में हार के बाद बियांका ब्लेयर को हील टर्न ले लेना चाहिए। ब्लेयर को बड़ा कदम उठाना होगा। बियांका ब्लेयर को लेकर बात करते हुए कोनन ने कहा,

"अगर मैं बियांका ब्लेयर होता, तो मैं हील टर्न ले लेता। उनके पास हील टर्न लेने के लिए एक अच्छी स्टोरीलाइन भी है। वो शार्लेट फ्लेयर पर अटैक कर सकती हैं और हील टर्न ले सकती हैं। इस हील टर्न के बाद वो विमेंस डिवीजन की स्टार्स को लेकर प्रोमो भी कट कर सकती हैं।"

youtube-cover
Ad

WWE SummerSlam 2023 में बियांका ब्लेयर को करना पड़ा था हार का सामना

बियांका ब्लेयर के लिए WWE SummerSlam 2023 इवेंट कुछ खास नहीं रहा था। इस प्रीमियम लाइव इवेंट में उन्होंने ओस्का और शार्लेट फ्लेयर को हराकर WWE विमेंस टाइटल जीता था। वो ज्यादा देर तक चैंपियन नहीं रह सकी थीं। उनके चैंपियन बनने के बाद ही Money in the Bank विजेता इयो स्काई ने इस दौरान अपना कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन कर दिया था और बेली की मदद से उन्होंने बियांका ब्लेयर को हरा दिया था।

इस मैच में हार के बाद बियांका ब्लेयर ने अभी तक कोई भी स्टेटमेंट नहीं दिया है। देखना होगा कि WWE द्वारा उन्हें किस तरह बुक किया जाता है। उनके पति मोंटेज़ फोर्ड का हील टर्न हो गया है। वो और एंजेलो डॉकिंस संभावित तौर पर बॉबी लैश्ले के नए फैक्शन का हिस्सा बनने वाले हैं। बियांका हील टर्न लेकर लैश्ले के इस फैक्शन में शामिल हो सकती हैं। इससे उन्हें हील के तौर पर अपना कैरेक्टर बेहतर करने में बहुत आसानी होगी। यह फैसला बियांका ब्लेयर के लिए ही फायदेमंद रहेगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications