विंस रुसो (Vince Russo) को लगता है कि WWE को वीर महान (Veer Mahaan) को जिंदर महल (Jinder Mahal) और शैंकी (Shanky) के साथ स्टोरीलाइन में रखना चाहिए। मई 2021 में महान और शैंकी ने महल के साथी के रूप में मेन रोस्टर डेब्यू किया था। पांच महीनों बाद महान को सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में RAW में लाया गया था। इसका परिणाम यह हुआ कि वह महल और शैंकी के साथ नहीं रह पाए क्योंकि उन दोनों को स्मैकडाउन (SmackDown) में भेजा गया था।WWE के पूर्व राइटर रुसो ने स्पोर्ट्सकीड़ा रेसलिंग के डॉक्टर क्रिस फीदरस्टोन को बताया कि कैसे वह इन तीनों के लिए स्टोरीलाइन बुक करेंगे।उन्होंने कहा, आप इससे एक बेबीफेस और हील निकाल सकते हैं। यदि आप स्टोरी की शुरुआत में जाएंगे तो उनका रिश्ता क्या है? क्या वे रिश्तेदार हैं? क्या वे भाई हैं? क्या एक व्यक्ति दूसरे की गर्लफ्रेंड को डेट करता है? क्या वे सभी इस देश में साथ आए थे? आप जो चाहें वो स्टोरी बता सकते हैं, लेकिन मैं ये देखना पसंद करूंगा।WWE में जिंदर महल से वीर महान के अलग होने को कैसे समझाएंगे विंस रुसोWWE@WWEOh @JinderMahal is BACK... but he didn't come alone!Say hello to Veer and Shanky!#WWERaw1394240Oh @JinderMahal is BACK... but he didn't come alone!Say hello to Veer and Shanky!#WWERaw https://t.co/OpXBXCFPRMWrestleMania 38 के बाद से वीर महान ने RAW में लगातार अपने प्रतिद्वंदी को हराया है। उन्होंने अपनी सबसे बड़ी जीत डॉमिनिक मिस्टीरियो के खिलाफ हासिल की है। 1990 के आखिर में रुसो ने स्टोरी बताने में अपना फोकस लगाया था। महान के अचानक महल से अलग हो जाने पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों के बीच में कुछ बचा हुआ है।उन्होंने कहा, क्या वीर इन सालों में महल के अधीन थे और उन्होंने काफी समय धीरज रखने के बाद खुद को अलग कर लिया। बहुत सारी चीजें हैं जिन्हें बताकर आप एक बेबीफेस और एक हील बना सकते हैं। मैं यह देखना काफी पसंद करूंगा क्योंकि मैं हमेशा जिंदर का बड़ा फैन रहा हूं।भले ही महान लगातार RAW में दिखाई दे रहे हैं, लेकिन महल और शैंकी ने हाल ही में रिकोशे के खिलाफ इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच गंवाया था। वास्तविक स्थिति के हिसाब से बात करें तो 2022 के ड्राफ्ट से पहले महल और महान की भिड़ंत नहीं होने वाली है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।