"WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस भाग्यशाली रहे क्योंकि अटैक करने वाले फैन के पास कोई हथियार नहीं था"

WWE रॉ (Raw) में इस हफ्ते सैथ रॉलिंस के ऊपर फैन ने अटैक किया था
WWE रॉ (Raw) में इस हफ्ते सैथ रॉलिंस के ऊपर फैन ने अटैक किया था

WWE रॉ (Raw) में इस हफ्ते सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के ऊपर एक फैन ने अटैक कर दिया था। रेसलिंग वर्ल्ड के लिए ये घटना काफी चर्चा का विषय बन गई। Sportskeeda Wrestling's Smack Talk में बात करते हुए पूर्व WWE दिग्गज डच मैंटेल (Dutch Mantell) ने अपनी बात रखी। मैंटेल ने कहा कि फैन द्वारा अटैक करना आम बात है क्योंकि इवेंट्स में कोई सिक्योरिटी नहीं होती है। मैंटेल ने ये भी कहा इस अटैक के पीछे का कारण मुझे नहीं पता लेकिन सैथ रॉलिंस आहत नहीं हुए ये अच्छी बात रही।

Ad

पूर्व WWE मैनेजर डच मैंटेल ने दी अपनी प्रतिक्रिया

फिन बैलर और सैथ रॉलिंस के बीच इस हफ्ते Raw में मैच तय किया गया था। ये मैच शुरू नहीं हो पाया क्योंकि दोनों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया था। सैथ रॉलिंस ने बैलर के ऊपर खतरनाक अटैक किया। सैथ रॉलिंस जब रैंप पर गए तो एक फैन ने बैरीकेड से आकर उनके ऊपर अटैक कर दिया था। WWE रेफरी और सिक्योरिटी ने इसके बाद फैन को सैथ रॉलिंस से अलग किया। डच मैंटेल ने इस पूरी घटना पर बयान देते हुए कहा,

इस तरह की घटनाएं कई बार हो चुकी हैं। हमने फैंस को लड़ते हुए भी देखा है। सिक्योरिटी ना रहने की वजह से ये सब होता है। मुझे नहीं पता कि इस फैन के दिमाग में क्या था। सैथ रॉलिंस भाग्यशाली रहे क्योंकि इस फैन के पास कोई हथियार नहीं था। सोचिए अगर उसके पास चाकू या ब्लेड होती तो फिर स्टोरी कुछ अलग होती। मुझे अच्छा लगा कि इस घटना से सैथ रॉलिंस ज्यादा आहत नहीं हुए।

वैसे कुछ हद तक डच मैंटेल ने सही बात कही है। अगर इस फैन ने किसी हथियार से सैथ रॉलिंस के ऊपर हमला किया होता तो फिर काफी नुकसान हो जाता। सैथ रॉलिंस ने भी कहा था कि इस तरह के फैंस को इवेंट्स में नहीं आना चाहिए। WWE अब आगे से इस चीज़ पर जरूर ध्यान देगा। सभी चाहेंगे कि आगे से ऐसा किसी अन्य सुपरस्टार के साथ ना हो।

youtube-cover

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications