WWE दिग्गज ने फैंस द्वारा हमेशा Seth Rollins को चीयर किए जाने के असली कारण का किया खुलासा

Pankaj
WWE दिग्गज ने दिया बहुत बड़ा बयान
WWE दिग्गज ने दिया बहुत बड़ा बयान

Vince Russo: पूर्व WWE राइटर विंस रूसो (Vince Russo) ने इस बार सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) को लेकर बड़ा बयान दिया है। रूसो ने कहा कि रॉलिंस को फैंस द्वारा रेगुलर बेसिस पर चीयर किया जाता है। Sportskeeda Wrestling पर बात करते हुए विंस ने निडर होकर अपनी बात रखी।

Ad

पूर्व WWE राइटर विंस रूसो की बड़ी प्रतिक्रिया सैथ रॉलिंस को लेकर सामने आई

रॉलिंस अब WWE के बहुत बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। उन्हें फैंस द्वारा हमेशा चीयर किया जाता है। हर शो में वो उपलब्ध रहते हैं। विंस रूसो ने उन्हें लेकर कहा,

जब आप किसी लाइव इवेंट में जाते हैं तो उत्साहित रहते हैं। आपको हर कोई चीयर करता है। हर जगह आपको चीयर किया जाता है। आपको वहां जो भी करना होता है आप उसके लिए उत्साहित रहते हैं। आपके थीम सॉन्ग पर फैंस डांस करते हैं और गुनगुनाते हैं। ये इस वजह से क्योंकि फैंस आपसे प्यार करते हैं। रॉलिंस के साथ कुछ ऐसा ही होता है। वो अभी भी फैंस के बीच बने रहते हैं। जब तक ये रहेगा उनका काम आगे चलेगा।

youtube-cover
Ad
कैजुअल फैंस के बीच उनका काम अभी खत्म नहीं हुआ है। फैंस उनके साथ हमेशा रहते हैं। पिछले दस साल से लगातार रॉलिंस काम कर रहे हैं। ये काम बहुत कम लोग कर पाते हैं। कैजुअल फैंस अभी भी उनके साथ रहते हैं। इसमें उदाहरण के तौर पर केविन ओवेंस भी शामिल है।
Ad

सैथ रॉलिंस इस समय रेड ब्रांड में जबरदस्त काम कर रहे हैं। ऑस्टिन थ्योरी के साथ उनकी राइवलरी चल रही है। रॉलिंस लंबे समय से WWE में काम कर रहे हैं। फैंस ने हमेशा उनका सपोर्ट किया। बिना चैंपियनशिप के भी वो जबरदस्त काम करते हैं। फैंस के बीच हमेशा वो बने रहते हैं। WWE ने भी उन्हें हमेशा बीच-बीच में बड़ा पुश दिया और इसका फायदा उन्होंने उठाया। WWE ने रॉलिंस के लिए आगे भी बड़ा प्लान तैयार किया होगा। ट्रिपल एच के फेवरेट रेसलर वो हमेशा से रहे हैं। अब देखना होगा कि अगला साल उनके लिए कैसा रहता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications