'WWE Raw में भारतीय Superstars का फ्यूचर अच्छा नहीं रहेगा'- दिग्गज ने दिया चौंकाने वाला बयान

Pankaj
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Vince Russo: WWE Raw में भारतीय सुपरस्टार्स की टीम इंडस शेर (Indus Sher) का डेब्यू इस हफ्ते देखने को मिला। इंडस शेर के वीर महान (Veer Mahaan) और सांगा (Sanga) ने दो जॉबर्स को आसानी से हरा दिया। पूर्व WWE राइटर विंस रूसो (Vince Russo) ने इस ग्रुप को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Ad

इंडस शेर (वीर महान, जिंदर महल और सांगा) को हाल ही में NXT से Raw में ड्राफ्ट किया गया। Sportskeeda Wrestling पर बात करते हुए विंस रूसो ने इंडस शेर के मेन रोस्टर रन को लेकर कहा,

मुझे ये लोग पसंद हैं। मैं इनका ट्रैक रिकॉर्ड जानता हूं। हम सभी उनका ट्रैक रिकॉर्ड जानते हैं। रेट्रिब्यूशन में दो बड़े दोस्त कौन थे? कौन हैं वो? जैकनाइफ और जैकहैमर, और उन्हें क्या हुआ। और वो दो बड़े प्रभावशाली लोग थे। मुझे नहीं लगता कि मेन रोस्टर में इंडस शेर का फ्यूचर उज्ज्वल होगा।

youtube-cover
Ad

क्या WWE द्वारा Indus Sher को पुश दिया जाएगा?

जिंदर महल और वीर महान मेन रोस्टर में पहले भी काम कर चुके हैं। सांगा को पहली बार मौका मिला है। अगर इन तीनों को देखा जाए तो मेन रोस्टर में महल को ही ज्यादा सफलता मिली है। पिछले साल Raw में वीर महान का रन बहुत ही खराब रहा था। पहले उन्हें पुश दिया गया और ताकतवर दिखाया गया। मिस्टीरियो फैमिली के साथ भी उनकी राइवलरी रही। इसके बाद धीरे-धीरे वो WWE टीवी से गायब हो गए। कुछ महीनों बाद NXT में उन्होंने कदम रखा।

सांगा को NXT में अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला। पिछले कुछ साल उनके लिए शानदार रहे हैं। NXT में उन्होंने अपनी ताकत दिखाई और कंपनी ने भी उन्हें पुश दिया। अब उनके पास मेन रोस्टर में अपना जलवा दिखाने का मौका होगा। वीर और सांगा को जिंदर महल से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। हालांकि महल के लिए भी पिछले कुछ साल मेन रोस्टर में अच्छे नहीं रहे। इंजरी की वजह से वो बहुत परेशान थे। ब्लू ब्रांड में शैंकी के साथ मिलकर उन्होंने टैग टीम डिवीजन में अच्छा काम किया था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications