WWE Raw में Brock Lesnar और Bobby Lashley के सैगमेंट को लेकर दिग्गज का बड़ा बयान, क्रिएटिव टीम पर लगाए आरोप

WWE Raw की शुरूआत में इस हफ्ते ब्रॉक लैसनर और बॉबी लैश्ले नजर आए
WWE Raw की शुरूआत में इस हफ्ते ब्रॉक लैसनर और बॉबी लैश्ले नजर आए

WWE Raw की शुरूआत इस हफ्ते ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) और पॉल हेमन ने की थी। बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) और MVP भी इस ओपनिंग सैगमेंट में नजर आए थे। विंस रूसो ने Sportskeeda Wrestling से बात करते हुए इस सैगमेंट को लेकर अपनी बात रखी। लैसनर ने इस बार लैश्ले के ऊपर बहुत तंज कसे और ये बात विंस रूसो को अच्छी नहीं लगी।

WWE Raw में इस हफ्ते ब्रॉक लैसनर ने बॉबी लैश्ले के ऊपर कसा तंज

विंस रूसो ने क्रिएटिव टीम पर सवाल खड़े कर दिए है। विंस ने लैसनर और लैश्ले की बुकिंग पर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा,

ये बुकिंग मुझे बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगी। लैसनर ने लगातार माइक के जरिए बॉबी लैश्ले की बेइज्जती की। ऐसा करने से लैश्ले के कैरेक्टर में खराबी आ सकती है। फैंस इन दोनों के बीच ये सब चीजें नहीं देखना चाहते हैं। इन दोनों के बीच तगड़ा ब्रॉल होना चाहिए था। इसके बाद Raw लॉकर रूम को आकर इन दोनों को अलग करना चाहिए था। अगर ऐसा होता तो फिर ये बात पूरी रात सभी के दिमाग में रहती। कुछ इस तरह से इन दोनों को बुक किया जाना चाहिए था।

youtube-cover

Royal Rumble में 29 जनवरी को बॉबी लैश्ले और ब्रॉक लैसनर के बीच WWE चैंपियनशिप मैच होगा। फैंस इन दोनों के बीच ड्रीम मैच का इंतजार काफी लंबे समय से कर रहे हैं। बॉबी लैश्ले के लिए ये मैच काफी महत्वपूर्ण होगा। कई बार वो लैसनर को चुनौती दे चुके हैं। इस हफ्ते दोनों ने एक-दूसरे पर काफी जुबानी हमला किया था। हालांकि लैसनर काफी भारी लैश्ले के ऊपर पड़े। ऐसा लगा था कि MVP और पॉल हेमन के बीच प्रोमो की लड़ाई होगी लेकिन ये नहीं हो पाया। लैसनर का कैरेक्टर इस समय काफी मजेदार हो गया है। फैंस उनके इस कैरेक्टर को काफी पसंद कर रहे हैं।

खैर इस राइवलरी में फैंस को आगे काफी मजा आएगा। फैंस इन दोनों के बीच ब्रॉल देखना चाहते हैं। शायद अगले हफ्ते ये चीज़ देखने को मिल सकती है। अगले हफ्ते लैश्ले भी तगड़ा जवाब लैसनर को दे सकते हैं।