WWE Raw में इस हफ्ते Brock Lesnar का सैगमेंट विवादों के घेरे में आया, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप

Pankaj
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Brock Lesnar: WWE Raw में इस हफ्ते ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) का खास सैगमेंट हुआ था। पूर्व WWE राइटर विंस रूसो (Vince Russo) ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। ब्रॉक का सैगमेंट इस बार MVP के साथ हुआ था।

Ad

दरअसल पिछले हफ्ते ओमोस ने WrestleMania 39 में मैच के लिए लैसनर को चुनौती दी थी। ब्रॉक ने MVP को बुलाया। MVP ने कहा कि ओमोस को ब्रॉक एफ-5 नहीं लगा पाएंगे। लैसनर ने इसके बाद ओमोस की चुनौती को स्वीकार किया। लैसनर ने कहा कि इस चीज़ को सेलिब्रेट करना चाहिए। उन्होंने ड्रिंक निकाली और उसे पिया। MVP ने भी ड्रिंक पी लेकिन गलती से उन्होंने ब्रॉक के मुंह पर थूक दिया। ब्रॉक ने इसके बाद उन्हें जबरदस्त एफ-5 दिया।

Sportskeeda Wrestling पर बात करते हुए विंस रूसो ने कहा,

कॉर्नी, कैंपी और बेवकूफ। ये तीन शब्द मेरे पास है। आप सिर्फ असंगत बात यहां पर कर सकते हैं। हमने पिछले कुछ हफ्तों में क्या देखा? हमने हर्ट बिजनेस के साथ कुछ सिकरेट मीटिंग देखी। हम सभी जानते हैं कि ओमोस को MVP मैनेज कर रहे हैं। हम जानते हैं कि वो बॉबी लैश्ले को वापस लाना चाहते हैं। तो ब्रॉक लैसनर के साथ अब ये क्या हो रहा है। ये चीजें बिल्कुल भी समझ नहीं आ रही है।

youtube-cover
Ad

क्या WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर को ओमोस चुनौती दे पाएंगे?

WrestleMania 39 में लैसनर और ओमोस के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया गया है। कोई भी इस मुकाबले से खुश नज़र नहीं आ रहा है। लैसनर की इस बार बहुत ही कमजोर बुकिंंग की गई है। सभी उनका मैच गुंथर के साथ देखना चाहते थे। अब ऐसा नहीं हो पाएगा। डेव मैल्टज़र ने हाल ही में अपनी रिपोर्ट में कहा कि लैसनर के मैच को विंस मैकमैहन ने बुक किया है। अगर ऐसा है तो विंस का ये बहुत ही खराब निर्णय है। अब देखना होगा कि इस राइवलरी को कैसे बिल्ड किया जाएगा। ब्रॉक को किस अंदाज में ओमोस चुनौती देंगे ये भी देखने वाली बात होगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications