WWE SmackDown में Roman Reigns और Seth Rollins के बीच हुए सैगमेंट को देखकर खुश हुआ दिग्गज, बुकिंग को बताया शानदार 

WWE SmackDown में हुआ रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस का आमना-सामना
WWE SmackDown में हुआ रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस का आमना-सामना

WWE SmackDown के मेन इवेंट में इस हफ्ते सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और रोमन रेंस (Roman Reigns) के बीच शानदार सैगमेंट देखने को मिला। दोनों ने एक-दूसरे पर कई आरोप लगाए और फैंस ने भी खूब चीयर किया। पूर्व WWE मैनेजर डच मैंटेल ने इस क्लोजिंग सैगमेंट की जमकर तारीफ की। Sportskeeda Wrestling पर बात करते हुए इस सैगमेंट को लेकर डच मैंटेल ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

Ad

पूर्व WWE मैनेजर ने रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस को लेकर दिया बहुत बड़ा बयान

Royal Rumble 2022 में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच होगा। SmackDown में इस हफ्ते रोमन रेंस और रॉलिंस के बीच काफी शब्दों का आदान-प्रदान हुआ। रॉलिंस ने खुद को ग्रेटेस्ट बताते हुए कहा कि उन्होंने रोमन रेंस को बनाया है और वो ही उन्हें खत्म भी कर सकते हैं। रोमन रेंस ने भी कहा कि अगर उन्हें Royal Rumble के मेन इवेंट के लिए अपना प्रतिद्वंदी चुनना होता तो वो बैकी लिंच को चुनते। डच मैंटेल ने इस सैगमेंट को लेकर कहा,

एक बात से जरूर सैथ रॉलिंस से आगे रोमन रेंस पहुंच गए। इस सैगमेंट में बैकी लिंच वाली बात काफी नई लगी। ये बुकिंग काफी तगड़ी थी। किसी ने सोचा नहीं था कि इतनी हार्ड बुकिंग होगी क्योंकि दोनों का इतिहास तगड़ा रहा है। शील्ड में कुछ अलग देखने को मिला था लेकिन अब कैरेक्टर पूरी तरह बदल गए है।

रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस की राइवलरी में अब काफी मजा आगे आएगा। इस हफ्ते रॉलिंस के ऊपर द उसोज ने भी अटैक करने की कोशिश की। सैथ रॉलिंस ने अपनी चतुराई दिखाकर द उसोज को चकमा दे दिया था। ये देखकर फैंस भी खुश हो गए थे। हालांकि रोमन रेंस के चेहरे पर गुस्सा साफ नजर आ रहा था। प्रोमो सैगमेंट में भी रॉलिंस काफी भारी रोमन रेंस के ऊपर पड़े। इन दोनों की राइवलरी को देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। काफी लंबे समय बाद दोनों का आमना-सामना हुआ है। अब इन दोनों की राइवलरी में आगे काफी कुछ नया भी फैंस को देखने को मिल सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications