"Brock Lesnar काफी मजेदार काम कर रहे हैं"- दिग्गज ने मौजूदा WWE चैंपियन के प्रोमो की तारीफ करते हुए दिया बड़ा बयान

WWE Raw में इस हफ्ते ब्रॉक लैसनर ने दिया शानदार प्रोमो
WWE Raw में इस हफ्ते ब्रॉक लैसनर ने दिया शानदार प्रोमो

WWE Raw की शुरूआत इस हफ्ते ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने की और शानदार प्रोमो दिया। ब्रॉक लैसनर इस समय माइक पर शानदार काम कर रहे हैं और पूर्व WWE हेट राइटर विंस रूसो भी इस बात से खुश नजर आए। विंस रूसो ने कहा कि ब्रॉक लैसनर इस समय माइक का पूरा मजा उठा रहे हैं। ब्रॉक लैसनर का मूड भी इस समय काफी अच्छा लग रहा है। एक अलग अंदाज में लैसनर नजर आ रहे हैं।

Ad

WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर को लेकर विंस रूसो की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई

ब्रॉक लैसनर को बेबीफेस रूप में फैंस ने कम ही देखा होगा। पिछले साल वापसी के बाद से वो बेबीफेस रूप में नजर आए। लैसनर ने अभी तक अपने प्रोमो भी खुद दिए। पहले ये काम पॉल हेमन करते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है। लैसनर जिस अंदाज में प्रोमो दे रहे हैं वो काफी मजेदार रहता है। फैंस को उनके प्रोमो में भी मजा आ रहा है।

Legion of RAW एपिसोड में इस हफ्ते विंस रूसो ने ब्रॉक लैसनर को लेकर कहा,

ब्रॉक लैसनर को जो टाइम दिया जा रहा है उसका वो पूरा फायदा उठा रहे हैं। अगर ज्यादा लंबा प्रोमो जाएगा तो फिर उसका नुकसान भी होगा। लैसनर के साथ ऐसा नहीं हो रहा है। लैसनर के प्रोमो काफी मजेदार लग रहे हैं। लैसनर जब प्रोमो की शुरूआत करते हैं तो काफी मजे से करते हैं। ये देखकर फैंस को मजा आता है। सबसे अच्छी बात है कि फैक्ट पर लैसनर बात करते हैं। आजतक ये काम पॉल हेमन ने किया था और अब उसकी भरपाई पूरी तरह लैसनर कर रहे हैं। आप सभी को पता है कि रेसलिंग के प्रोमो काफी कठिन होते हैं लेकिन लैसनर ये काम भी आसानी से कर रहे हैं।

youtube-cover

WrestleMania 38 में कुछ दिन बाद लैसनर का मुकाबला रोमन रेंस के साथ होगा। दोनों के बीच टाइटल vs टाइटल मैच होगा। इस मैच पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी होंगी। अभी तक लैसनर और रोमन रेंस ने काफी अच्छा काम किया। WWE ने भी इस राइवलरी को काफी मजेदार अंदाज में बिल्ड किया है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications