WWE में क्या Roman Reigns का अपना भाई उन्हें धोखा देकर बनेगा चैंपियन? दिग्गज ने दिया बड़ा बयान 

WWE स्टार सोलो सिकोआ ने हाल में ही जॉन सीना को मात दी है
WWE में क्या Roman Reigns को धोखा देंगे Solo Sikoa?

Solo Sikoa: सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) इस समय WWE के सबसे खतरनाक स्टार्स में से एक हैं। WWE में मेन रोस्टर में डेब्यू करने के बाद से ही बेहद कम स्टार्स ही अभी तक सोलो सिकोआ को हरा पाए हैं। कई रेसलिंग दिग्गज का मानना है कि सोलो सिकोआ फ्यूचर में रोमन रेंस (Roman Reigns) के खिलाफ टर्न ले सकते हैं। इसी बीच बिल एप्टर ने सोलो सिकोआ को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। बिल एप्टर का मानना है कि सोलो सिकोआ, रोमन रेंस के खिलाफ टर्न नहीं लेंगे।

Ad

हाल में ही बिल एप्टर ने Sportskeeda के UnSKripted शो में हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने सोलो सिकोआ को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि WWE, सोलो सिकोआ को एक मॉन्स्टर की तरह लेकर आई थी, लेकिन उन्होंने अपना वो ऐज अब खो दिया है। क्या सोलो, रोमन रेंस को हराकर अगले चैंपियन बन सकते हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा,

"मुझे नहीं लगता है कि ऐसा कुछ होगा। मैंने कहीं पढ़ा था कि WWE उन्हें मॉन्स्टर की तरह लेकर आई है। वो कोई मॉन्स्टर नहीं है, जो WWE उन्हें बनाने की कोशिश कर रही है। मुझे नहीं पता है कि लोग क्यों कहते हैं कि सोलो एक मॉन्स्टर की तरह लगते हैं।"

youtube-cover
Ad

WWE Crown Jewel में Solo Sikoa ने दी थी John Cena को मात

Crown Jewel 2023 में सोलो सिकोआ का सामना जॉन सीना से हुआ था। इस मैच में सोलो सिकोआ ने जॉन सीना को बुरी तरह से हराया था। वहीं, पॉल हेमन ने सोशल मीडिया पर सोलो की तारीफ भी की छी। जॉन सीना को मात देने के बाद पॉल हेमन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सोलो को लेकर लिखा,

"सोलो सिकोआ ने जॉन सीना के साथ वही किया, जो उन्होंने करने को कहा था"

आपको बता दें कि सोलो सिकोआ पिछले हफ्ते हुए SmackDown में दिखाई नहीं दिए थे, लेकिन WWE ने ऐलान कर दिया है कि ब्लडलाइन मेंबर की ब्लू ब्रांड के अगले एपिसोड में वापसी होगी। देखना होगा कि कंपनी ने इस युवा स्टार के लिए क्या प्लान बनाए हैं और उनकी अगली दुश्मनी किस स्टार के खिलाफ देखने को मिलती है।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications