"WWE ने ड्रू मैकइंटायर को SmackDown में टॉप बेबीफेस के रूप में बुक करना चाहिए"

WWE दिग्गज ने दी बहुत बड़ी प्रतिक्रिया
WWE दिग्गज ने दी बहुत बड़ी प्रतिक्रिया

WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) अब ब्लू ब्रांड में धमाल मचाएंगे। पूर्व WWE मैनेजर डच मैंटेल (Dutch Mantell) ने मैकइंटायर को लेकर इर बार बड़ा बयान दिया। मैंटेल ने कहा कि WWE द्वारा मैकइंटायर को ब्लू ब्रांड में टॉप बेबीफेस के रूप में बुक करना चाहिए। ये बहुत बड़ा बयान मैंटेल ने दिया है। वैसे उम्मीद के मुताबिक WWE का प्लान कुछ ऐसा ही होगा। Smack Talk शो में डच मैंटेल ने अपनी बहुत बड़ी प्रतिक्रिया इस बार दी।

Ad

WWE SmackDown में अब धमाल मचाएंगे ड्रू मैकइंटायर

WWE ने इस बार ड्राफ्ट में ड्रू मैकइंटायर को रेड ब्रांड से ब्लू ब्रांड में डाल दिया। ब्लू ब्रांड में टॉप हील के रूप में इस समय रोमन रेंस काम कर रहे हैं। टॉप बेबीफेस रेसलर इस समय ब्लू ब्रांड में कोई नहीं है। मैकइंटायर के लिए WWE ने प्लान तो बहुत बड़ा तैयार किया है और इस वजह से ही उन्हें ब्लू ब्रांड में शिफ्ट कर दिया गया। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में ड्रू मैकइंटायर ने सैमी जेन को शानदार मैच में हराया। डच मैंटेल ने मैकइंटायर को लेकर कहा,

मैंने इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में मैकइंटायर को देखा। इस सुपरस्टार को कुछ खास अंदाज में बिल्ड करना चाहिए। मैकइंटायर बहुत बड़े सुपरस्टार हैं और रोमन रेंस आसानी से उन्हें हरा नहीं पाएंगे। किसी एक को मैकइंटायर के लिए बड़ी जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी। WWE को ब्लू ब्रांड में टॉप बेबीफेस के रूप में मैकइंटायर को बुक करना चाहिए। मैकइंटायर टॉप बेबीफेस के रूप में बहुत कुछ कर सकते हैं। अपने काम से मैकइंटायर बहुत कुछ इस ब्रांड को दे सकते हैं।

youtube-cover

कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रोमन रेंस और मैकइंटायर की राइवलरी जल्द शुरू होगी। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में लैसनर ने आकर रोमन रेंस और द उसोज को पीटा। WWE ने लैसनर को सस्पेंड कर दिया। यानी की लैसनर अब WWE में कुछ समय के लिए नजर नहीं आएंगे। मैकइंटायर और रेंस की राइवलरी अब अगले हफ्ते से शुरू हो सकती है। फैंस इस राइवलरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मैकइंटायर भी रोमन रेंस को कई बार चुनौती ब्लू ब्रांड में ड्राफ्ट होने के बाद दे चुके हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications