WWE के 11 दिग्गज सुपरस्टार्स जिनका जन्मदिन सितंबर में आता है

WWE में सितंबर के महीने में कई सारे सुपरस्टार्स का बर्थडे आएगा
WWE में सितंबर के महीने में कई सारे सुपरस्टार्स का बर्थडे आएगा

WWE में ढेरों सुपरस्टार्स काम करते हैं और उनके जन्मदिन आते रहते हैं। हर महीने कई सारे सुपरस्टार्स के जन्मदिन आते हैं। इस दौरान WWE लगभग हर एक रेसलर को बधाई देते हुए ट्वीट करता है। पिछले महीने WWE में मौजूद कई सारे स्टार्स का जन्मदिन आया था। इसमें एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss), कोफी किंग्सटन (Kofi Kingston), द ग्रेट खली (The Great Khali), विंस मैकमैहन (Vince McMahon) और जैफ हार्डी (Jeff Hardy) जैसे चर्चित सुपरस्टार्स का नाम शामिल है।

अगस्त के महीने में काफी सुपरस्टार्स के जन्मदिन थे। उसी तरह सितंबर के महीने में भी कई मौजूदा रेसलर्स का जन्म हुआ था। सितंबर में भी स्टार्स अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। इसलिए इस आर्टिकल में हम कई सारे मौजूदा और पूर्व WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिनका जन्मदिन सितंबर के महीने में आता है।

- WWE सुपरस्टार और न्यू डे के सदस्य जेवियर वुड्स (4 सिंतबर)

WWE के सबसे फेमस सुपरस्टार्स में से एक जेवियर वुड्स का जन्मदिन 4 सितंबर को आने वाला है। उन्होंने अपने WWE करियर में ज्यादातर समय न्यू डे के सदस्य के रूप में ही काम किया है। उन्होंने हमेशा ही टैग टीम डिवीजन में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। उन्होंने ही न्यू डे को बनाने का निर्णय लिया था और देखा जाए तो उनकी वजह से फैंस को रेसलिंग इतिहास की सबसे मजेदार और तगड़ी टैग टीम जोड़ी मिली।

जेवियर वुड्स अपने WWE करियर में बिग ई और कोफी किंग्सटन के साथ 11 बार टैग टीम चैंपियंस बन चुके हैं। वो आगे जाकर कई अन्य टाइटल्स भी जीत सकते हैं। इस सुपरस्टार का जन्म 4 सितंबर 1986 को कोलंबस, जॉर्जिया, यूनाइटेड स्टेट्स में हुआ था। उन्होंने 2013 में WWE के अंदर कदम रखा था और इसके बाद से ही वो लगातार कंपनी में नजर आ रहे हैं। पिछले कुछ सालों वो WWE का अहम हिस्सा बन गए हैं। वो रेसलिंग के अलावा अपना यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं जिसमें कई सारे WWE सुपरस्टार्स आकर गेमिंग करते हैं। WWE भी इसे लगातार काफी ज्यादा प्रमोट करता रहता है।

- ब्रॉन स्ट्रोमैन (6 सितंबर)

ब्रॉन स्ट्रोमैन मौजूदा समय में WWE का हिस्सा नहीं है। इसके बावजूद उन्होंने WWE में काम करते हुए मुख्य रूप से नाम कमाया है। इस ताकतवर सुपरस्टार का जन्मदिन भी सितंबर के महीने में ही आता है। दरअसल, वो नॉर्थ कैरोलिना, यूनाइटेड स्टेट्स में 6 सितंबर 1983 को पैदा हुए थे। इस साल वो WWE से दूर रहते हुए अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे।

- पॉल हेमन (11 सितंबर)

पॉल हेमन इस समय रोमन रेंस के साथ मिलकर SmackDown में नजर आ रहे हैं। वो लगातार रोमन रेंस को टॉप पर बने रहने में मदद कर रहे हैं। इस दिग्गज का जन्मदिन 11 सितंबर को आएगा। दरअसल, उनका जन्म साल 1965 को द ब्रोंक्स, न्यूयॉर्क, यूनाइटेड स्टेट्स में हुआ था।

- बैरन कॉर्बिन (13 सितंबर)

बैरन कॉर्बिन को SmackDown का एक अहम हिस्सा माना जा सकता है। वो काफी समय से WWE में टॉप हील के रूप में सभी को प्रभावित कर रहे हैं। उनका जन्म 13 सितंबर 1984 को हुआ था। दरअसल, पूर्व Money in the Bank विजेता असल में लेनेक्सा, कैंसस, यूनाइटेड स्टेट्स में पैदा हुए थे।

- ईवा मैरी (19 सितंबर)

ईवा मैरी ने कुछ महीनों पहले ही WWE में अपना धमाकेदार रिटर्न किया है। अभी वो हील सुपरस्टार के तौर पर Raw में लगातार नजर आ रही हैं। मैरी का जन्म 19 सितंबर 1984 को वॉलनट क्रीक, कैलिफोर्निया, यूनाइटेड स्टेट्स में हुआ था। उनके लिए यह महीना खास रहेगा।

- कविता देवी (20 सितंबर)

कविता देवी भारत की पहली विमेंस सुपरस्टार थीं जिन्हें WWE ने साइन किया था। उनके लिए यह काफी बड़ी उपलब्धि थी। इस सुपरस्टार ने कई मौकों पर WWE में अपनी झलक दिखाई है और प्रशंसकों को प्रभावित किया है। उनका जन्मदिन 20 सितंबर को आने वाला है। इसके साथ उनकी उम्र 35 साल की जाएगी।

- स्टैफनी मैकमैहन (24 सितंबर)

स्टैफनी मैकमैहन WWE का अहम हिस्सा मानी जाती हैं। उन्होंने अपने पिता की कंपनी को सफल बनाने में काफी बड़ा योगदान किया है। उनका जन्मदिन 24 सितंबर को आने वाला है। दरअसल, उनका जन्म साल 1976 में हार्टफोर्ड, कनेक्टिकट, यूनाइटेड स्टेट्स में हुआ था। उनके लिए यह महीना खास रहेगा।

- सोन्या डेविल (24 सितंबर)

सोन्या डेविल अभी इन-रिंग एक्शन से दूर हैं और वो अभी अथॉरिटी के रूप में SmackDown के एपिसोड्स में नजर आ रही हैं। सोन्या अभी मुख्य रूप से अपने WWE करियर पर ध्यान दे रही हैं। सोन्या डेविल का जन्म 24 सितंबर 1993 को शेमोंग टाउनशिप, न्यू जर्सी, यूनाइटेड स्टेट्स में हुआ था।

- असुका (26 सितंबर)

असुका के लिए सितंबर महीना जरूर यादगार रह सकता है। दरअसल, उनका जन्म ओसाका, जापान में 26 सितंबर 1981 में हुआ था। इस सुपरस्टार ने जापान में सफलता हासिल करने के बाद WWE में अपना हाथ आजमाया और वो काफी सफल रही हैं। देखा जाए तो वो अभी विमेंस डिवीजन का अहम हिस्सा मानी जाती हैं।

- मर्फी (26 सितंबर)

मर्फी मौजूदा समय में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट में काम नहीं कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने सालों तक इस प्रमोशन में अपना योगदान दिया है। इस सुपरस्टार का जन्म 26 सितंबर को हुआ था। दरअसल, वो साल 1988 को मेलबर्न, विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया में पैदा हुए थे। वो सालों से यूनाइटेड स्टेट्स में रह रहे हैं।

- जेसन जॉर्डन (28 सितंबर)

जेसन जॉर्डन मौजूदा समय में WWE में रेसलिंग नहीं कर रहे हैं। उनका करियर एक चोट की वजह से पूरी तरह खत्म हो गया है। हालांकि, वो बैकस्टेज प्रोड्यूसर के रूप में काम कर रहे हैं। इस सुपरस्टार का जन्म टीनली पार्क, इलिनोइस में 28 सितंबर 1988 में हुआ था। उनके लिए यह जन्मदिन खास रहेगा।