WWE में ढेरों सुपरस्टार्स काम करते हैं और उनके जन्मदिन आते रहते हैं। हर महीने कई सारे सुपरस्टार्स के जन्मदिन आते हैं। इस दौरान WWE लगभग हर एक रेसलर को बधाई देते हुए ट्वीट करता है। पिछले महीने WWE में मौजूद कई सारे स्टार्स का जन्मदिन आया था। इसमें एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss), कोफी किंग्सटन (Kofi Kingston), द ग्रेट खली (The Great Khali), विंस मैकमैहन (Vince McMahon) और जैफ हार्डी (Jeff Hardy) जैसे चर्चित सुपरस्टार्स का नाम शामिल है। View this post on Instagram A post shared by Austin Creed (@austincreedwins)अगस्त के महीने में काफी सुपरस्टार्स के जन्मदिन थे। उसी तरह सितंबर के महीने में भी कई मौजूदा रेसलर्स का जन्म हुआ था। सितंबर में भी स्टार्स अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। इसलिए इस आर्टिकल में हम कई सारे मौजूदा और पूर्व WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिनका जन्मदिन सितंबर के महीने में आता है।- WWE सुपरस्टार और न्यू डे के सदस्य जेवियर वुड्स (4 सिंतबर) View this post on Instagram A post shared by Austin Creed (@austincreedwins)WWE के सबसे फेमस सुपरस्टार्स में से एक जेवियर वुड्स का जन्मदिन 4 सितंबर को आने वाला है। उन्होंने अपने WWE करियर में ज्यादातर समय न्यू डे के सदस्य के रूप में ही काम किया है। उन्होंने हमेशा ही टैग टीम डिवीजन में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। उन्होंने ही न्यू डे को बनाने का निर्णय लिया था और देखा जाए तो उनकी वजह से फैंस को रेसलिंग इतिहास की सबसे मजेदार और तगड़ी टैग टीम जोड़ी मिली।जेवियर वुड्स अपने WWE करियर में बिग ई और कोफी किंग्सटन के साथ 11 बार टैग टीम चैंपियंस बन चुके हैं। वो आगे जाकर कई अन्य टाइटल्स भी जीत सकते हैं। इस सुपरस्टार का जन्म 4 सितंबर 1986 को कोलंबस, जॉर्जिया, यूनाइटेड स्टेट्स में हुआ था। उन्होंने 2013 में WWE के अंदर कदम रखा था और इसके बाद से ही वो लगातार कंपनी में नजर आ रहे हैं। पिछले कुछ सालों वो WWE का अहम हिस्सा बन गए हैं। वो रेसलिंग के अलावा अपना यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं जिसमें कई सारे WWE सुपरस्टार्स आकर गेमिंग करते हैं। WWE भी इसे लगातार काफी ज्यादा प्रमोट करता रहता है।