WWE समरस्लैम (SummerSlam) 2020 में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने वापसी कर सबको चौंका दिया था। उसके बाद से वो हील सुपरस्टार बने हुए हैं, एक ऐसा कैरेक्टर जो अभी भी प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री के सबसे बहुचर्चित विषयों में से एक बना हुआ है। साथ ही एक चौंकाने वाली बात ये भी रही कि पिछले एक साल से पॉल हेमन (Paul Heyman), रेंस को मैनेज कर रहे हैं।हेमन और रेंस के साथ आने से ही सवाल खड़े होने लगे थे कि अगर ब्रॉक लैसनर WWE में वापस आए, उस स्थिति में हेमन और रेंस की जोड़ी का क्या होगा। रोमन की वापसी के ठीक एक साल बाद यानी SummerSlam 2021 में लैसनर ने धमाकेदार वापसी की थी।द बीस्ट की वापसी को देख हेमन भी चौंक उठे थे, क्योंकि अब उनके पास रेंस और लैसनर में से किसी एक का चुनाव करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। इसलिए इस आर्टिकल में हम उन 2 कारणों से आपको अवगत काराएंगे कि क्यों हेमन, रेंस को धोखा दे सकते हैं और 2 क्यों नहीं देना चाहिए।WWE में पॉल हेमन और ब्रॉक लैसनर बहुत समय से साथ रहे हैं - धोखा देना चाहिएWhat was that?#SmackDown @WWERomanReigns @HeymanHustle @FinnBalor pic.twitter.com/gEspmvDUMt— WWE (@WWE) September 4, 2021ब्रॉक लैसनर ने साल 2002 में अपना WWE मेन रोस्टर डेब्यू किया था और तभी से उन्हें WWE में पॉल हेमन का साथ मिलता आया है। हालांकि हेमन ने एक बार लैसनर को धोखा भी दिया, लेकिन अब हालात ऐसे हो चुके हैं कि लैसनर को बिना हेमन के रिंग में एंट्री लेते देखने की कल्पना भी नहीं की जा सकती।.@BrockLesnar will be at @TheGarden NEXT FRIDAY on #SmackDown! @HeymanHustle @WWERomanReigns pic.twitter.com/6hxOkmPY5c— WWE (@WWE) September 4, 2021दोनों एक-दूसरे के काम करने के तरीके से अच्छी तरह वाकिफ हैं और एक-दूसरे के साथ काम करने का कई सालों का अनुभव भी है। साथ ही असल जिंदगी में भी दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं, उस दृष्टि से देखा जाए तो बेहतर होगा कि रेंस को धोखा देकर हेमन दोबारा लैसनर के साथ आ जाएं।