WWE के 2 सुपरस्टार्स जिनका Crown Jewel के बाद डेब्यू हो सकता है और 2 जिनकी वापसी हो सकती है 

WWE Crown Jewel के बाद कई सुपरस्टार्स डेब्यू कर सकते हैं
WWE Crown Jewel के बाद कई सुपरस्टार्स डेब्यू कर सकते हैं

2- WWE सुपरस्टार गेबल स्टीवसन का डेब्यू हो सकता है

गेबल स्टीवसन को हालिया WWE ड्राफ्ट में Raw का हिस्सा बनाया गया था और अधिकतर फैंस गेबल स्टीवसन को इतनी जल्दी Raw का हिस्सा बनाए जाने से हैरान रह गए थे। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि कंपनी ने गेबल के लिए बड़ा प्लान बना रखा है और संभव है कि Crown Jewel के बाद रेड ब्रांड में उनका डेब्यू हो सकता है।

कुछ ही समय पहले WWE ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके गेबल स्टीवसन के पहले प्रतिद्वंदी के बारे में फैंस से सवाल किया था। यह चीज इस बात का संकेत हो सकती है कि गेबल स्टीवसन का जल्द ही रेड ब्रांड में डेब्यू होने जा रहा है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now