WWE के 2 सुपरस्टार्स जो पहली बार Extreme Rules में हिस्सा लेंगे और 2 जो कई सालों बाद पार्ट लेंगे

WWE Extreme Rules में रैंडी ऑर्टन और शार्लेट फ्लेयर अपने-अपने मैच लड़ेंगे
WWE Extreme Rules में रैंडी ऑर्टन और शार्लेट फ्लेयर अपने-अपने मैच लड़ेंगे

1- पहली बार हिस्सा लेंगे: बियांका ब्लेयर

बियांका ब्लेयर और बैकी लिंच के बीच SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिलेगा। दोनों ही सुपरस्टार्स के मुकाबले के लिए सभी काफी उत्साहित हैं। बियांका ब्लेयर पहली बार इस इवेंट में हिस्सा लेने वाली हैं। उन्हें मेन रोस्टर पर डेब्यू किये हुए अभी सिर्फ एक साल हुआ है।

उन्हें पिछले साल इस इवेंट का हिस्सा बनने का मौका नहीं मिला था। हालांकि, इस साल वो SmackDown ब्रांड के एक अहम मैच में शामिल हैं। दोनों को देखना काफी ज्यादा खास रहेगा। बियांका ब्लेयर के लिए Extreme Rules में जीत दर्ज करना काफी ज्यादा मुश्किल है क्योंकि बैकी को पराजित करना आसान नहीं है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now