WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) को मौजूदा समय में कंपनी का सबसे बड़ा सुपरस्टार माना जा सकता है। वो अकेले दम पर लाखों प्रशंसकों को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। रोमन रेंस ने हील बनने के बाद और भी ज्यादा बढ़िया काम किया है। इसके बाद से वो यूनिवर्सल चैंपियन बने हुए हैं और कोई भी सुपरस्टार उन्हें रोक नहीं पाया है।रोमन रेंस को WWE में काम करते हुए काफी ज्यादा समय हो गया है। इस दौरान उन्होंने कई सारे टाइटल्स पर कब्जा किया है। वो WWE में सबसे पहले टैग टीम चैंपियन बने थे। इसके बाद उन्होंने वर्ल्ड टाइटल जीता। साथ ही रेंस यूनाइटेड स्टेट्स और इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन भी रह चुके हैं। देखा जाए तो रोमन रेंस का करियर कई सारी चैंपियनशिप जीत से भरा हुआ है।Day 375 of the Universal Heavyweight Champion @WWERomanReigns pic.twitter.com/Seuk8PKmyn— Jackie Ellis #RIPDaffney Tribal Queen 👿👿😈😈 (@jackie_ellis3) September 9, 2021रोमन रेंस ने WWE में सालों तक काम किया है। इसके बावजूद कुछ ऐसे टाइटल्स हैं जो उन्होंने अपने WWE करियर में कभी भी नहीं जीते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 चैंपियनशिप्स के बारे में बात करने वाले हैं जो रोमन रेंस ने अपने WWE करियर में कभी नहीं जीती हैं।3- WWE SmackDown टैग टीम चैंपियनशिपThe Bloodline runs on with Championship gold still Universal Champion Roman Reigns and New SmackDown Tag Team Champions The Usos the Family looks even better as champions and with championship gold around there waste pic.twitter.com/zNMR0U2QXL— Andrew Burton (@AndrewB63328512) July 19, 2021रोमन रेंस ने अपने WWE करियर में कभी भी SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप नहीं जीती है। वो एक बार सैथ रॉलिंस के साथ WWE टैग टीम चैंपियन बने थे। उसी टाइटल का नाम और डिजाइन बदलकर Raw टैग टीम चैंपियनशिप रख दिया गया था। हालांकि, SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप को 2016 में लाया गया था।इसके बाद काफी सालों तक रोमन रेंस ने Raw सुपरस्टार के रूप में काम किया। इसके बाद वो SmackDown का हिस्सा बने लेकिन वो ज्यादातर मौकों पर सिंगल्स मैचों में दिखाई दिए हैं। साथ ही उन्होंने SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप के लिए कोई मैच नहीं लड़ा है। वो भले ही इन टाइटल्स को नहीं जीत पाए हैं लेकिन उनके भाई जिमी और जे उसो अभी बतौर SmackDown टैग टीम चैंपियंस काफी अच्छा काम कर रहे हैं। भविष्य में रोमन रेंस के पास जरूर इन टाइटल्स को जीतने का मौका रहेगा।