WWE में हुए 3 सबसे बड़े धोखे जिन्होंने फैंस को रूला दिया 

WWE इतिहास में कई बड़े धोखे देखने को मिल चुके हैं
WWE इतिहास में कई बड़े धोखे देखने को मिल चुके हैं

WWE: WWE में हाल ही में जे उसो (Jey Uso) ने रोमन रेंस (Roman Reigns) को धोखा देकर द ब्लडलाइन (The Bloodline) छोड़ दिया। रोमन रेंस को मिले धोखे के बाद फैंस चैंट्स लगाने लगे थे कि रोमन यह डिजर्व करते हैं। देखा जाए तो अधिकतर फैंस जे उसो द्वारा रोमन रेंस को दिए धोखे से खुश दिखाई दे रहे हैं।

Ad

हालांकि, WWE में कई ऐसे भी धोखे देखने को मिल चुके हैं जो कि फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आए थे। यही नहीं, कई फैंस इस वजह से भावुक भी हो गए थे। इस आर्टिकल में हम WWE में हुए ऐसे 3 बड़े धोखों का जिक्र करने वाले हैं जिन्होंने फैंस को रूला दिया।

3- WWE सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर का अपने पिता रिक फ्लेयर को धोखा देना

youtube-cover
Ad

शार्लेट फ्लेयर ने Extreme Rules 2016 में नटालिया के खिलाफ अपना WWE विमेंस टाइटल रिटेन किया था। इसके बाद शार्लेट का 23 मई 2016 को हुए Raw के एपिसोड के दौरान अपने पिता रिक फ्लेयर के साथ सैगमेंट देखने को मिला था। इस सैगमेंट के दौरान शार्लेट फ्लेयर ने अपने पिता के साथ सारे रिश्ते खत्म करने का ऐलान करते हुए सभी को चौंका दिया था।

यह सुनकर रिक फ्लेयर रोने लगे थे और इसके बावजूद शार्लेट ने रिक की बेइज्जती करना जारी रखा था। रिक फ्लेयर को रोते हुए देखकर कई फैंस भी खुद को भावुक होने से रोक नहीं पाए थे। हालांकि, इस चीज़ का शार्लेट फ्लेयर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा था।

2- WWE में जे उसो द्वारा सैमी ज़ेन को धोखा देना

youtube-cover
Ad

जे उसो को सैमी ज़ेन का द ब्लडलाइन जॉइन करना पसंद नहीं आया था। हालांकि, Survivor Series WarGames के बाद से ही ये दोनों सुपरस्टार्स एक-दूसरे के काफी अच्छे दोस्त बन गए थे। फैंस को भी इन दोनों सुपरस्टार्स की दोस्ती काफी पसंद आ रही थी। बता दें, सैमी ज़ेन के द ब्लडलाइन से बाहर होने के बाद भी जे उसो ने उनके साथ दोस्ती जारी रखी थी।

हालांकि, Raw के एक एपिसोड के दौरान जे उसो ने सैमी ज़ेन को गले लगाने के बाद उनपर हमला करते हुए सभी को शॉक कर दिया था। बता दें, जे उसो और सैमी ज़ेन की दोस्ती ने दर्शकों के मन में खास जगह बना ली थी। यही कारण है कि जे उसो द्वारा सैमी ज़ेन के साथ दोस्ती का अंत होने के बाद अधिकतर फैंस को काफी दुख हुआ था।

1- WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस का द शील्ड को तोड़ना

youtube-cover
Ad

द शील्ड को WWE इतिहास के सबसे लोकप्रिय फैक्शंस में से एक माना जाता है। बता दें, सैथ रॉलिंस ने Raw के एक एपिसोड के दौरान रोमन रेंस और डीन एंब्रोज पर स्टील चेयर से हमला करते हुए इस फैक्शन का अंत कर दिया था। हालांकि, फैंस इस फैक्शन का अंत होते हुए नहीं देखना चाहते थे। बता दें, एक फैन ने द शील्ड के टूटने से ठीक पहले चीखकर सैथ रॉलिंस को अपने साथियों पर हमला नहीं करने के लिए कहा था।

यह चीज़ दर्शाती है कि द शील्ड फैंस के लिए कितनी मायने रखती थी और उनके लिए द शील्ड का टूटना काफी इमोशनल पल था। यही नहीं, कई फैंस द शील्ड के टूटने के बाद दुखी होकर सैथ रॉलिंस के लिए 'यू सोल्ड आउट' (आप बिक चुके हैं) के चैंट्स लगाने लगे थे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications