WWE के 3 मौजूदा चैंपियंस जिन्हें वरुण धवन इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं

WWE के कुछ चैंपियंस को वरुण धवन इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं
WWE के कुछ चैंपियंस को वरुण धवन इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं

WWE को पूरी दुनिया में देखा और पसंद किया जाता है। WWE सिर्फ साधारण लोगों ही नहीं बल्कि फेमस लोगों में भी काफी चर्चित है। कई सारे सेलिब्रिटी WWE में नजर आ चुके हैं और कुछ फेमस लोगों ने इस कंपनी में मैच भी लड़े हैं। भारत में भी WWE के ढेरों प्रशंसक मौजूद हैं और कुछ सेलिब्रिटी भी इस कंपनी के बड़े फैन हैं।

Ad

वरुण धवन इसमें एक बड़ा नाम हैं। वो मौजूदा समय में बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं। वरुण WWE के बड़े फैन हैं और वो कई बार इस चीज़ के बारे में बता चुके हैं। वरुण असल में द रॉक के बड़े फैन हैं और वो शार्लेट फ्लेयर के साथ मिल भी चुके हैं। वरुण सोशल मीडिया हैंडल्स पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं और वो कई लोगों को फॉलो करते हैं।

Ad

इस दौरान वो ढेरों WWE स्टार्स को फॉलो करते हैं। इस समय WWE में कुछ बड़े सुपरस्टार्स के पास चैंपियनशिप है और उन चैंपियंस को भी धवन फॉलो करते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 मौजूदा चैंपियंस के बारे में बात करने वाले हैं जिन्हें वरुण धवन इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।

3- WWE Raw टैग टीम चैंपियन रैंडी ऑर्टन

Ad

रैंडी ऑर्टन और रिडल इस समय बतौर RAW टैग चैंपियन जबरदस्त काम कर रहे हैं। उन्होंने SummerSlam में टाइटल पर कब्जा किया था और इसके बाद से वो कई मौकों पर टाइटल्स को डिफेंड कर चुके हैं। द वाइपर को WWE के कई बड़े दिग्गजों में गिना जाता है और उनके पूरी दुनिया में ढेरों प्रशंसक हैं।

वरुण धवन भी इस सुपरस्टार को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। रैंडी ऑर्टन के इंस्टाग्राम पर 6.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं और इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो कितने प्रसिद्ध हैं। ऑर्टन ने WWE में सालों तक काम किया है और इसी वजह से फैंस उन्हें पसंद करते हैं। वरुण धवन भी इस दिग्गज के फैन हैं और इसी वजह से उन्होंने शायद ऑर्टन को फॉलो किया है।

2- शार्लेट फ्लेयर

Ad

शार्लेट फ्लेयर के पास इस समय SmackDown विमेंस चैंपियनशिप हैं। फ्लेयर ने WWE में काम करते हुए काफी ज्यादा नाम कमाया है और ढेरों टाइटल्स जीते हैं। फ्लेयर को वरुण धवन इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। फ्लेयर और वरुण की पहले मुलाकात हो चुकी हैं और दोनों साथ में एक मनोरंजक वीडियो भी शूट कर चुके हैं।

आपको बता दें कि फ्लेयर भी वरुण धवन को फॉलो करती हैं। वो एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानते हैं और इसी वजह वो एक-दूसरे को फॉलो करते हैं। फ्लेयर को WWE की सबसे अहम सुपरस्टार्स में गिना जाता है और वो आने वाले कई सालों तक WWE में काम करते हुए नजर आ सकती हैं।

1- बिग ई

Ad

बिग ई इस समय Raw के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं और उन्हें WWE चैंपियन बने हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है। बिग ई पहली बार WWE चैंपियन बने हैं। उन्होंने बतौर चैंपियन जबरदस्त काम किया है और वो आगे भी बतौर चैंपियन प्रभावित कर सकते हैं।

वरुण धवन इंस्टाग्राम पर WWE चैंपियन को फॉलो करते हैं। बिग ई को पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है क्योंकि उनका कैरेक्टर काफी बढ़िया है। वरुण धवन कुछ अहम WWE स्टार्स को फॉलो करते हैं और इसमें बिग ई का नाम शामिल है। बिग ई के लिए सही मायने में साल 2021 काफी बढ़िया रहा है।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications