#4 सच नहीं होनी चाहिए: ब्रॉक लैसनर की वापसी को लेकर प्लान
![ब्रॉक लैसनर की वापसी को लेकर प्लान](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/679a8-16230636753376-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/679a8-16230636753376-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/679a8-16230636753376-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/679a8-16230636753376-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/679a8-16230636753376-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/679a8-16230636753376-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/679a8-16230636753376-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/679a8-16230636753376-800.jpg 1920w)
ब्रॉक लैसनर की वापसी SummerSlam 2021 में हो सकती है या फिर वो उससे पहले भी वापस आ सकते हैं। इससे कंपनी के पास ब्रॉक लैसनर बनाम बॉबी लैश्ले वाला मैच करने का समय होगा लेकिन ऐसी खबरें हैं कि कंपनी का कुछ अलग प्लान है। चूँकि ब्रॉक के पूर्व एडवोकेट रोमन रेंस के साथ हैं तो कंपनी उन्हें इस कहानी का हिस्सा बनाना चाहती है।
ये एक गलत फैसला होगा क्योंकि रेसलिंग के आधार पर भी देखें तो फैंस बॉबी और ब्रॉक के बीच मैच देखना चाहते हैं। वहीं SmackDown में रोस्टर अच्छा काम कर रहा है जबकि Raw को एक बड़े स्टार की जरूरत है। ऐसे में इन्हें बॉबी के साथ लड़ाई लड़नी चाहिए जो उनके लिए अच्छी बात होगी।
#3 सच होनी चाहिए: लाना को सभी पसंद करते थे
![लाना को सभी पसंद करते थे](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/7d1d3-16228358729124-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/7d1d3-16228358729124-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/7d1d3-16228358729124-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/7d1d3-16228358729124-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/7d1d3-16228358729124-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/7d1d3-16228358729124-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/7d1d3-16228358729124-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/7d1d3-16228358729124-800.jpg 1920w)
लाना अपने काम और कभी ना हार मानने वाली सोच के कारण बैकस्टेज बेहद लोकप्रिय थीं। उन्होंने मैनेजर से रेसलर तक का सफर तय किया और अपने काम को इतनी अच्छी तरह से किया कि उन्हें नेओमी के साथ एक टैग टीम के तौर पर काम करने का मौका मिला। लाना का रिलीज किया जाना सबको हैरान कर गया था।
उनके काम के बारे में उनके रिलीज के बाद बेहद अच्छी बातें ही सामने आई हैं और ये एक अच्छी खबर है खासकर इसलिए क्योंकि वो अपने काम से लोगों को प्रेरणा दे रही हैं। एक दौर में फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आईं लाना ने अपने काम से सबको प्रभावित किया है जो एक अच्छी बात है।