#2 सच नहीं होनी चाहिए: एलिस्टर ब्लैक की रिलीज से जुडी जानकारी सामने आई
![एलिस्टर ब्लैक की रिलीज से जुडी जानकारी सामने आई](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/42e8d-16228115619337-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/42e8d-16228115619337-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/42e8d-16228115619337-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/42e8d-16228115619337-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/42e8d-16228115619337-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/42e8d-16228115619337-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/42e8d-16228115619337-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/42e8d-16228115619337-800.jpg 1920w)
एलिस्टर ब्लैक हाल में वापस आए थे और उन्हें फैंस बेहद पसंद करते थे। उनके एक्शन के अंदाज को फैंस अभी और पसंद करना शुरू कर ही रहे थे कि तभी उन्हें रिलीज कर दिया गया। एक हैरानी की बात ये है कि वो रिलीज से पहले वाले SmackDown में बिग ई के साथ अपनी कहानी शुरू कर रहे थे।
ऐसी खबरें हैं कि विंस मैकमैहन उनके और बडी मर्फी के काम करने के तरीके को नहीं समझ पा रहे थे और उसी वजह से उन्हें रिलीज किया गया। अगर इस बात में जरा सी भी सच्चाई है तो ये बेहद दुखद है और WWE एवं विंस के बारे में एक बुरी इमेज बनाता है। विंस इस तरह की गलती तो नहीं करना चाहेंगे।
#1 सच होनी चाहिए: रोमन रेंस ने अपनी डिमांड को WWE के सामने रखा
![रोमन रेंस ने अपनी डिमांड को WWE के सामने रखा](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/eb104-16229179070133-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/eb104-16229179070133-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/eb104-16229179070133-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/eb104-16229179070133-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/eb104-16229179070133-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/eb104-16229179070133-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/eb104-16229179070133-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/eb104-16229179070133-800.jpg 1920w)
रोमन रेंस इस समय उस स्थिति में हैं कि वो कंपनी के सामने डिमांड रख सकते हैं। इस समय उनसे बड़ा स्टार कोई भी नहीं है और उन्होंने ये बात समझते हुए एक पेशकश की है जिसे WWE को मानना ही पड़ेगा। उन्होंने ये कहा है कि या तो वो शो की शुरुआत करेंगे या उसका अंत लेकिन वो बीच में शो का हिस्सा नहीं होंगे।
उनके मौजूदा किरदार को भुनाने का इससे बेहतर मौका नहीं हो सकता है। रोमन रेंस एक हील के तौर पर पहले से बेहतर नजर आ रहे हैं। ये एक अच्छा कदम है और इसको देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि इससे कंपनी को भी काफी फायदा होगा। ऐसे में उनकी डिमांड का माना जाना लगभग तय है।