WWE के 3 दिग्गज रेसलर्स जिनका कॉन्ट्रैक्ट ब्रॉक लैसनर के आखिरी मैच के बाद खत्म हुआ 

Ankit
WWE Summerslam में ब्रॉक लैसनर से चौंकाने वाली वापसी की थी
WWE Summerslam में ब्रॉक लैसनर से चौंकाने वाली वापसी की थी

WWE में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) बहुत बड़ा नाम है और उन्होंने फैंस के लिए ऐसे मैच दिए है जिनको आज भी याद किया जाता है। WWE में ब्रॉक लैसनर ने जब अपना डेब्यू किया था तभी से उन्हें बीस्ट कहा जाने लगा था। हालांकि कुछ वक्त बाद ब्रॉक लैसनर ने WWE को छोड़ दिया था और UFC चले गए थे। इस बीच कई रेसलर्स आए लेकिन लैसनर की टक्कर का कोई नहीं आ पाया।

ब्रॉक लैसनर ने जब वापसी की उस दौरान भी कई रेसलर्स आए थे। हालांकि पिछले साल WrestleMania में हारने के बाद लैसनर ने इस साल WWE SummerSlam में वापसी की और सभी को चौंका दिया। लेकिन ब्रॉक लैसनर के आखिरी मैच के बाद कुछ ऐसे दिग्गज रेसलर्स WWE में थे जिनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया है। चलिए बात करते हैं उन तीन रेसलर्स की जिनका कॉन्ट्रैक्ट लैसनर के लास्ट मैच के बाद WWE में खत्म हो गया।

3- WWE में बिग शो का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हुआ

WWE दिग्गज बिग शो अब AEW में अपने असली नाम पॉल वाइट के साथ काम कर रहे हैं। 20 साल तक WWE में काम करने के बाद बिग शो ने कंपनी का साथ छोड़ने का फैसला किया। WWE ने नया कॉन्ट्रैक्ट ऑफर किया था लेकिन बिग शो अपना मन बना चुके थे और उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट को ठुकरा दिया।

बताया जाता है कि बिग शो WWE के फैसलों और अपने किरदार से परेशान थे। कई मौकों पर बिग शो और विंस मैकमैहन की खटपट की खबरें बाहर आती रही थी। बिग शो ने कई बार कहा था कि विंस मैकमैहन उन्हें रिंग में कम मौके दे रहे थे।

उसके बाद उन्होंने AEW में इस साल फरवरी में डेब्यू किया। ये डेब्यू इसलिए भी खास था क्योंकि ब्रॉक लैसनर अभी रिटायर नहीं हुए या उन्होंने अपना आखिरा मैच नहीं लड़ा लेकिन बिग शो ने WWE को अलविदा बोल दूसरी रेसलिंग कंपनी को अपना बना लिया था।

2- WWE में मार्क हेनरी का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हुआ

बिग शो की तरह WWE को मार्क हेनरी ने भी छोड़ दिया है। मार्क हेनरी का कॉन्ट्रैक्ट जैसे ही खत्म हुआ उन्होंने बिना कुछ सोचे और प्लान किए कंपनी को अलविदा बोल दिया था। इस साल हेनरी का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हुआ जिसके बाद WWE ने फिर से हेनरी को कॉन्ट्रैक्ट की पेशकश की लेकिन हेनरी ने इंकार कर दिया।

बता दें कि हेनरी ने विंस मैकमैहन से अपने काम को लेकर डिमांड रखी थी लेकिन कंपनी के बॉस ने हेनरी की शर्तों को मानने से इंकार कर दिया था। हालांकि हेनरी आज तक कहते आए हैं कि जब उन्होंने कंपनी को अलविदा कहा तो उनके रिश्ते विंस के साथ अच्छे थे। अब हेनरी AEW का हिस्सा है।

1- डेनियल ब्रायन का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हुआ

WWE WrestleMania 37 में इस साल मेन इवेंट में डेनियल ब्रायन ने हिस्सा लिया था। इस मैच में यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस के साथ साथ ऐज भी थे। हालांकि उसके बाद उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था और उन्होंने इसे फिर बढ़ाया नहीं। जिसके बाद साफ हो चुका था कि डेनियल ब्रायन अब WWE का हिस्सा नहीं होंगे।

अब डेनियल ब्रायन AEW का हिस्सा है और उनके डेब्यू से फैंस ने उन्हें काफी पसंद किया । ब्रायन ने WWE में रहते हुए ड्रीम मैच दिए, चोट खाई, करियर दांव पर लगाया लेकिन उन्होंने वापसी की। आज भले ही ब्रायन WWE का हिस्सा ना हो लेकिन विंस मैकमैहन के साथ उनके रिश्ते काफी मजबूत है।

Quick Links