WWE द्वारा साल 2021 में की गई 4 बड़ी गलतियां जिनके लिए कंपनी को काफी आलोचना झेलनी पड़ी 

WWE द्वारा साल 2021 में अब तक कई बड़ी गलतियां देखने को मिल चुकी है
WWE द्वारा साल 2021 में अब तक कई बड़ी गलतियां देखने को मिल चुकी है

WWE को कोरोना महामारी फैलने के बाद काफी नुकसान उठाना पड़ा था और नुकसान की भरपाई करने के लिए WWE ने अपने प्रोग्रामिंग में कई तरह के बदलाव किये। शुरूआत में WWE ने अपने बजट में कटौती करते हुए कम इस्तेमाल किये जा रहे सुपरस्टार्स को रिलीज किया। हालांकि, आगे चलकर कंपनी ने ब्रे वायट (Bray Wyatt), ब्रॉन स्ट्रोमैन (Braun Strowman), एलिस्टर ब्लैक (Aleister Black) जैसे अपने कुछ टॉप सुपरस्टार्स को भी रिलीज कर दिया।

Ad

इसके अलावा WWE ने अपने सुपरस्टार्स और शोज को बुक करने को लेकर भी कई गलतियां की। इस वजह से WWE को काफी नुकसान हुआ और इसके अलावा कंपनी को फैंस से काफी आलोचना भी झेलनी पड़ी थी। इस आर्टिकल में हम WWE द्वारा साल 2021 में की गई 4 ऐसी बड़ी गलतियों का जिक्र करने वाले हैं जिनकी वजह से कंपनी को फैंस से काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी।

4- WWE SummerSlam में बियांका ब्लेयर की आसान हार

Ad

SummerSlam में बियांका ब्लेयर, साशा बैंक्स के खिलाफ मैच में अपना SmackDown विमेंस टाइटल डिफेंड करने वाली थीं। हालांकि, साशा के प्रोग्रामिंग से बाहर होने की वजह से अंतिम समय में बैकी लिंच को इस मैच में शामिल किया गया। फैंस लंबे समय बाद बैकी लिंच की SummerSlam के जरिए WWE में वापसी से काफी खुश दिखाई दे रहे थे, हालांकि, जल्द ही फैंस के चेहरे से खुशी गायब हो गई थी।

Ad

इसके बाद बैकी SummerSlam में तुरंत ही बियांका को हराकर नई SmackDown विमेंस चैंपियन बनने में कामयाब रही थीं। फैंस इस मैच में बियांका ब्लेयर के आसानी से हारने की वजह से दंग रह गए थे। बियांका ब्लेयर ने WrestleMania 37 में SmackDown विमेंस चैंपियन बनने के बाद से ही सबको काफी प्रभावित किया था इसलिए फैंस बियांका की इस तरह हार से बिल्कुल भी खुश नहीं थे। यही नहीं, कई फैंस ने इस मैच में बियांका ब्लेयर की खराब बुकिंग के लिए सोशल मीडिया के जरिए WWE पर निशाना भी साधा था।

3- WWE द्वारा जैफ हार्डी की खराब बुकिंग करना

Ad

जैफ हार्डी को WWE में लंबे समय से अच्छी बुकिंग नहीं मिली है और वह ज्यादातर WWE मेन इवेंट में लड़ते हुए दिखाई दिए थे। फैंस जैफ की खराब बुकिंग से काफी निराश थे, वहीं, जैफ को 24/7 चैंपियनशिप पिक्चर में शामिल करने के बाद फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

इसके बाद से ही फैंस ने सोशल मीडिया के जरिए WWE पर निशाना साधना शुरू कर दिया। यह देखना रोचक होगा कि फैंस द्वारा आलोचना किये जाने के बाद WWE जैफ को बेहतर बुकिंग देती है या नहीं।

2- NXT में बदलाव की घोषणा

Ad

अगले हफ्ते NXT के जरिए इस शो की नई शुरुआत होने जा रही है। बता दें, जब WWE ने NXT में बदलाव की घोषणा की थी तो फैंस को यह चीज पसंद नहीं आई थी। खासकर, फैंस WWE द्वारा NXT का लोगो बदलने से खुश नहीं दिखाई दे रहे हैं।

यही नहीं, कई फैंस का मानना है कि विंस मैकमैहन को NXT में बदलाव नहीं करना चाहिए था। बता दें, रेटिंग्स वॉर में NXT द्वारा AEW को पछाड़ने में नाकाम रहने के बाद विंस मैकमैहन ने इस ब्रांड में बदलाव करने का फैसला किया था।

1- WWE में कैरियन क्रॉस की अनडिफिटेड स्ट्रीक तोड़ना

Ad

पूर्व WWE NXT चैंपियन कैरियन क्रॉस का Raw में डेब्यू के बाद जैफ हार्डी से सामना हुआ था। इस मैच के लिए एंट्री करते वक्त जैफ हार्डी ने लंबे समय बाद नो मोर वर्ड्स थीम सांग का इस्तेमाल किया था इसलिए WWE फैंस काफी खुश दिखाई दे रहे थे। इसके बाद जैफ इस मैच में रोलअप के जरिए कैरियन क्रॉस को हराने में कामयाब रहे थे। बता दें, इस हार से पहले क्रॉस अनडिफिटेड स्ट्रीक पर हुआ करते थे और इस हार के जरिए उनकी स्ट्रीक टूट गई थी।

देखा जाए तो इस तरह क्रॉस की स्ट्रीक तोड़ना काफी बेकार फैसला था और फैंस भी क्रॉस की स्ट्रीक टूटने से बिल्कुल भी खुश नहीं दिखाई दे रहे थे। यह कहना गलत नहीं होगा कि इस हार की वजह से क्रॉस का मोमेंटम काफी हद तक समाप्त हो गया था। भले ही, पिछले कुछ समय में कैरियन क्रॉस को एक मॉन्स्टर की तरह बुक किया गया हो लेकिन वह अभी भी खोये हुए मोमेंटम को पूरी तरह हासिल नहीं कर पाए हैं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications