WWE में 4 मौके जब सैथ रॉलिंस ने अपने प्रतिद्वंदी पर जबरदस्त हमला करते हुए उनकी हालत खराब कर दी थी

WWE सुपरस्टार्स सैथ रॉलिंस और ऐज
WWE सुपरस्टार्स सैथ रॉलिंस और ऐज

3- WWE Extreme Rules 2020 में सैथ रॉलिंस ने रे मिस्टीरियो का किया था बुरा हाल

Ad
youtube-cover
Ad

WWE Extreme Rules 2020 में आय फॉर एन आय मैच में सैथ रॉलिंस का रे मिस्टीरियो से सामना हुआ। इस मैच के दौरान ज्यादातर वक्त रॉलिंस का ही दबदबा देखने को मिला और रॉलिंस ने रिंग के अंदर और बाहर दोनों जगह मिस्टीरियो की बुरी तरह पिटाई कर दी थी।

इस मैच में कुछ मौकों पर मिस्टीरियो मैच में वापसी करते हुए दिखाई दिए लेकिन जल्द ही रॉलिंस ने मैच में कंट्रोल हासिल कर लिया था। वहीं, अंत में रॉलिंस ने मिस्टीरियो की आंख को स्टील स्टेप्स में मारकर चोटिल करते हुए जीत दर्ज की थी।

2- WWE SmackDown में सैथ रॉलिंस ने सिजेरो पर किया था हमला

youtube-cover
Ad

WrestleMania BackLash में यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को हराने में नाकाम रहने के बाद सिजेरो ने 21 मई 2021 को SmackDown के एक एपिसोड के दौरान रोमन के खिलाफ WWE Hell in a Cell में मैच लड़ने की इच्छा जाहिर की। इसी दौरान सैथ रॉलिंस ने आकर सिजेरो पर जबरदस्त हमला कर दिया था।

चूंकि, सिजेरो का एक हाथ चोटिल था इसलिए वह रॉलिंस से खुद को बचा नहीं पाए थे। इस दौरान रॉलिंस ने कई बार वहां से जाने का नाटक किया लेकिन उन्होंने बार-बार वापस आकर सिजेरो पर हमला किया था। बता दें, सिजेरो पर इतनी खतरनाक तरीके से हमला किया गया था कि उन्हें ले जाने के लिए स्ट्रेचर लाना पड़ा था।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications