WWE में 4 चौंकाने वाली चीज़ें जो साल 2022 में देखने को मिल सकती हैं  

WWE में साल 2022 में कुछ चौंकाने वाली चीज़ें देखने को मिल सकती हैं
WWE में साल 2022 में कुछ चौंकाने वाली चीज़ें देखने को मिल सकती हैं

3- WWE NXT सुपरस्टार सोलो सिकोआ मेन रोस्टर डेब्यू करते हुए द ब्लडलाइन जॉइन कर सकते हैं

सोलो सिकोआ ने हाल ही में WWE NXT में अपना डेब्यू किया था और डेब्यू के बाद से ही वो डोमिनेंट सुपरस्टार बनकर उभरे हैं। बता दें, सोलो सिकोआ, द उसोज के छोटे भाई हैं और ऐसा लग रहा है कि उनका NXT में कुछ महीने इस्तेमाल करने के बाद अगले साल मेन रोस्टर में डेब्यू कराया जा सकता है।

मेन रोस्टर में डेब्यू कराने के बाद सोलो सिकोआ को द ब्लडलाइन (रोमन रेंस & द उसोज) का हिस्सा बनाया जा सकता है। सोलो सिकोआ को द ब्लडलाइन का हिस्सा बनाए जाने की वजह से ना केवल इस फैक्शन को काफी मजबूती मिलेगी बल्कि रोमन रेंस जैसे टॉप सुपरस्टार्स के साथ काम करने से सोलो सिकोआ को काफी फायदा होगा।

Quick Links