WWE के 4 सुपरस्टार्स जो इस वक्त कैरेक्टर चेंज से गुजर रहे हैं 

WWE सुपरस्टार्स शेमस और ब्रॉक लैसनर इस वक्त कैरेक्टर चेंज से गुजर रहे हैं
WWE सुपरस्टार्स शेमस और ब्रॉक लैसनर इस वक्त कैरेक्टर चेंज से गुजर रहे हैं

1- WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर ने SummerSlam में नए रूप में वापसी की थी

Ad
Ad

WWE SummerSlam में जब ब्रॉक लैसनर की वापसी हुई थी तो फैंस को कई वजहों से हैरानी हुई थी। किसी को भी ब्रॉक लैसनर की वापसी की उम्मीद नहीं थी इसलिए सभी उनकी वापसी से हैरान रह गए थे। इसके अलावा ब्रॉक लैसनर को बिल्कुल अलग रूप में देखकर भी फैंस को काफी ज्यादा हैरानी हुई थी। ऐसा लग रहा है कि ब्रॉक लैसनर ने केवल नए लुक में ही नहीं बल्कि नए कैरेक्टर में भी वापसी की है।

हालांकि, फैंस अब तक ब्रॉक लैसनर को हील कैरेक्टर में देखते हुए आए हैं इसलिए WWE द्वारा लैसनर को नए कैरेक्टर में ढालने में काफी मेहनत करनी पड़ेगी। इसके साथ ही यह देखना रोचक होगा कि फैंस को ब्रॉक लैसनर का यह कैरेक्टर चेंज कितना पसंद आता है और लैसनर अपने इस नए रूप में फैंस को कितना प्रभावित कर पाते हैं। SummerSlam में फैंस को ब्रॉक के नए कैरेक्टर के बारे में ज्यादा आईडिया नहीं मिल पाया था लेकिन इस हफ्ते SmackDown में ब्रॉक फैंस को खुद के नए कैरेक्टर से अच्छी तरह परिचित करा सकते हैं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications