WWE का ड्राफ्ट अब काफी करीब है। अगले महीने इसका आयोजन देखने को मिल सकता है। हर साल ड्राफ्ट या सुपरस्टार शेकअप देखने को मिलता है। इसमें सुपरस्टार्स अपने ब्रांड बदलते हैं। साथ ही अपने करियर की एक नई शुरुआत करते हैं। WWE में इस समय काफी सारे रेसलर्स को ब्रांड बदलने की जरूरत है। रॉ (Raw) और स्मैकडाउन (SmackDown) में काफी सुपरस्टार्स हैं जो लंबे समय से कुछ नहीं कर रहे हैं। View this post on Instagram A post shared by WWE (@wwe)ब्रांड बदलने से शायद उन सुपरस्टार्स को जबरदस्त फायदा मिल सकता है। पहले भी कई सारे रेसलर्स को इस तरीके से फायदा मिला है और एक बार फिर ऐसा कुछ देखने को मिल सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें ड्राफ्ट के साथ ब्रांड बदलने की सख्त जरूरत है।4- WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर View this post on Instagram A post shared by Drew McIntyre (@dmcintyrewwe)ड्रू मैकइंटायर को SmackDown में भेज देना चाहिए। उन्होंने Raw में काफी ज्यादा नाम कमाया है। WWE में वापसी के बाद से ही ड्रू मैकइंटायर Raw ब्रांड में नजर आए हैं। उन्होंने टैग टीम टाइटल्स जीते हैं। कई सारे मिड-कार्ड सुपरस्टार्स के साथ स्टोरीलाइन में दिखाई दिए हैं। इसके अलावा वो लगभग एक साल तक मेन इवेंट सीन का हिस्सा थे जहां उन्होंने दिग्गजों के खिलाफ WWE टाइटल को सफलतापूर्वक रिटेन किया।टाइटल स्टोरीलाइन से हटने के बाद वो एक बार फिर साधारण स्टोरीलाइन में नजर आने लगे थे। अभी वो Raw में कुछ खास नहीं कर रहे हैं और किसी भी सुपरस्टार के साथ उनकी दुश्मनी नहीं चल रही है। मैकइंटायर पिछले कुछ समय से लगातार मैच हारते जा रहे हैं। उन्होंने Raw में सबकुछ हासिल कर लिया है। अब उनके पास करने के लिए कुछ खास चीज़ें नहीं है।ऐसे में उन्हें SmackDown में भेज दिया जाना चाहिए। वो वहां जाकर नई शुरुआत कर सकते हैं। वो एक अच्छे इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बन सकते हैं। इसके अलावा SmackDown में कई स्टार्स के खिलाफ वो अपनी स्टोरीलाइन शुरू कर सकते हैं। वो रोमन रेंस और यूनिवर्सल चैंपियनशिप को अपना अगला निशाना भी बना सकते हैं।