WWE के 4 सुपरस्टार्स जिन्हें ड्राफ्ट के साथ ब्रांड बदलने की सख्त जरूरत है

WWE में ड्रू मैकइंटायर और सिजेरो को ब्रांड बदलने की जरूरत है
WWE में ड्रू मैकइंटायर और सिजेरो को ब्रांड बदलने की जरूरत है

2- असुका

असुका को Raw में काम करते हुए काफी समय हो गया है। उन्होंने यहां विमेंस टैग टीम चैंपियन बनकर प्रभावित किया। इसके साथ ही वो काफी महीनों तक Raw विमेंस चैंपियन बनी रहीं। असुका ने इसके बाद WrestleMania में बतौर चैंपियन एंट्री की थी। उन्होंने Raw में रहते हुए कई यादगार पल दिए।

असुका को Raw में जबरदस्त सफलता मिली है। अब उनके लिए इस ब्रांड में करने के लिए कुछ नहीं है। वो SmackDown में ड्राफ्ट होकर बैकी लिंच, बियांका ब्लेयर और टोनी स्टॉर्म जैसी स्टार्स के खिलाफ स्टोरीलाइन में दिखाई दे सकती हैं। साथ ही असुका वहां जाकर टैग टीम डिवीजन में काम कर सकती हैं।